रायपुर/विशाखापत्तनम। आंध्रप्रदेश के सुरम्य शहर विशाखापत्तनम में आंध्र प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित डॉ वाई वी एस मूर्ति ऑडिटोरियम में ” भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ” के 13 वी कार्यकारिणी बैठक का आयोजन नव आंध्रप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के सहयोजन से 16-17 सितंबर 2026 को प्रतिष्ठित अतिथियों एवं आठ राज्यो के चार सौ से अधिक श्रमजीवी पत्रकारों की समग्र उस्थिति में महत्वपूर्ण भावपूर्ण आयोजन सम्पन्न हुआ,जिसमें सबसे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के 76 वें जन्मदिवस पदार्पण एवं भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के संस्थापक-सचिव शाहनवाज़ हसन के जन्मदिवस को अत्यंत उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया।
इसके बाद ,संस्थापक-सचिव शाहनवाज़ हसन ने संघ की तरफ से पत्रकारिता में सर्वाधिक समयकाल वर्ष-1971 से जुटे रायपुर,छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ श्रमजीवी पत्रकार आसिफ़ इक़बाल को “लाइफ टाइम एचीवमेंट एवार्ड के साथ 11 हज़ार रूपए से सम्मानित करने की घोषणा की,जिसका समूचे सभागार में उपस्थित श्रमजीवी पत्रकारों ने तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।इसे यादगार बनाते हुए मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सदस्य जी वी एल नरसिम्हाराव,संथापक-सचिव शाहनवाज़ हसन,नव आंध्रप्रदेश पत्रकार संघ के वीरभद्र राव,संघ के महासचिव गिरधर शर्मा,भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार कृष्णमोहन झा ने शॉल,स्मृति चिन्ह एवं 11 हज़ार की राशि से सम्मानित किया।
इस अवसर पर पत्रकार श्रीधरराव,भिलाई,गायत्री जी,उत्तराखंड,शुभेंदु चटर्जी पश्चिम बंगाल,अली खान,चित्तूर,तमिलनाडु,विकी पंजवानी,लवलेश द्विवेदी ,शेख आबिद रायपुर छ ग,राघवेंद्र मिश्रा विशाखापत्तनम,अरविंद ठाकुर,साहेबगंज,।नज़रुल इस्लाम,रांची झारखंड आदि पत्रकार साथियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

