रायपुर। झीरम घाटी कांड को लेकर रायपुर में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को खत्म हो गई। बैठक में झीरम मामले के कानूनी पहलुओं और आगे की रणनीति को लेकर वरिष्ठ नेताओं एवं विधि विशेषज्ञों ने चर्चा की।
बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस मामले में आगे की दिशा को लेकर कांग्रेस आलाकमान से बात कर मार्गदर्शन लिया जाएगा।
वहीं कांग्रेस नेता कवासी लखमा को लेकर पूछे गए सवाल पर भूपेश बघेल ने एनआईए की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर एनआईए को उन पर संदेह था, तो उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?
झीरम घाटी मामले में एनआईए की विशेष अदालत ने हाल ही में 10 आरोपियों को मौत की सजा सुनाई है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अदालत का फैसला हमले के पीछे की कथित बड़ी साजिश के सभी पहलुओं को सामने नहीं लाता।

