Homeछत्तीसगढ़सेवा संकल्प अभियान’, जनभागीदारी से अपराध रोकथाम की पहल: ग्रामीणों ने खुद...

सेवा संकल्प अभियान’, जनभागीदारी से अपराध रोकथाम की पहल: ग्रामीणों ने खुद पुलिस को सौंपे 106 हथियार व आपत्तिजनक सामान

तिल्दा नेवरा -अपराधों की रोकथाम और जनसहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से रायपुर जिला ग्रामीण पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ का सकारात्मक असर सामने आया है। अभियान के तहत पुलिस गांव-गांव पहुंचकर सरपंचों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं और ग्रामीणों से संवाद कर अनावश्यक रूप से हथियार अथवा आपत्तिजनक सामान रखने से होने वाले संभावित नुकसान के प्रति जागरूक कर रही है।

ग्रामीण एसपी श्वेता सिन्हा के मार्गदर्शन में चल रहे अभियान के दौरान सरपंचों और जनप्रतिनिधियों की पहल पर ग्रामीणों ने स्वेच्छा से हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामान पुलिस को सौंपे। तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में अब तक कुल 106 हथियार एवं अन्य आपत्तिजनक सामान पुलिस के समक्ष जमा किए गए हैं। इनमें पूर्व में सौंपे गए 15 हथियार एवं अन्य आपत्तिजनक सामान के अलावा ग्रामीणों द्वारा 72 कड़े और 19 चाकू भी पुलिस को सौंपे गए हैं।

पुलिस का कहना है कि मामूली विवाद, कहासुनी अथवा अचानक उत्पन्न आक्रोश के दौरान आसपास मौजूद हथियार किसी छोटी घटना को गंभीर अपराध में बदल सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए अभियान में अपराध होने के बाद कार्रवाई के साथ-साथ अपराध की संभावित परिस्थितियों को घटना बनने से पहले रोकने पर जोर दिया जा रहा है।

थाना विधानसभा, तिल्दा-नेवरा और खरोरा पुलिस द्वारा बच्चों एवं युवाओं को हथियारों से दूर रखने, पालकों को उनकी गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए भी ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सुरक्षित एवं अपराधमुक्त वातावरण बनाने में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments