रायपुर। शहर में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में दोनों युवक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी करीब 10 दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। पुरानी रंजिश को लेकर विवाद के बाद आरोपी ने दोनों युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों और विवाद से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

