Homeछत्तीसगढ़स्कूल में पढ़ाई कम, रील का क्रेज ज्यादा!बीड़ी जलाई ले जिगर से...

स्कूल में पढ़ाई कम, रील का क्रेज ज्यादा!बीड़ी जलाई ले जिगर से पिया…’ पर छात्रों संग थिरके टीचर, VIDEO वायरल होते ही मचा बवाल

सारंगढ़-छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ में शासकीय कन्या प्राथमिक शाला कुटेला की महिला टीचर का स्कूल परिसर में रील बनाने का वीडियो वायरल हो रहा है। महिला टीचर हाथ में पेन लेकर छत्तीसगढ़ी और फिल्मी गानों पर रील बनाती नजर आ रही हैं।

वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसे स्कूल टाइम में बनाया गया, हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वहीं, मुंगेली के एक प्राइवेट स्कूल में टीचर्स डे प्रोग्राम का वीडियो सामने आया है, जिसमें टीचर और स्टूडेंट्स ‘बीड़ी जलई ले जिगर से पिया…’ गाने पर एक साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

सारंगढ़ क्षेत्र के शासकीय कन्या प्राथमिक शाला कुटेला में पदस्थ एक शिक्षिका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शिक्षिका स्कूल परिसर में हाथ में पेन लेकर छत्तीसगढ़ी और फिल्मी गानों पर रील बनाती दिखाई दे रही हैं।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोगों का सवाल है कि यह वीडियो स्कूल समय में बनाया गया था या स्कूल की छुट्टी के बाद। अगर वीडियो स्कूल के निर्धारित समय में बनाया गया है, तो उस दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई और कक्षा की गतिविधियां किस तरह चल रही थीं, यह जांच का विषय है।

वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि महिला टीचर ने इसे स्कूल समय के दौरान बनाया। हालांकि, इस दावे की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल, मामले में स्कूल प्रबंधन या शिक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
दूसरा मामला मुंगेली के रेम्बो मेमोरियल इंग्लिश मीडियम स्कूल का है। यहां टीचर्स डे के मौके पर आयोजित कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में स्टूडेंट्स और टीचर ‘बीड़ी जलई ले जिगर से पिया…’ गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल कार्यक्रम में इस तरह के गाने के चयन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

हालांकि, वीडियो की तारीख, कार्यक्रम का पूरा संदर्भ और इसका उद्देश्य अलग से आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं हुआ है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments