Homeछत्तीसगढ़पहले सेक्स फिर ब्लैकमेलिंग :परेशान पति-पत्नी ने , दोस्त को मौत...

पहले सेक्स फिर ब्लैकमेलिंग :परेशान पति-पत्नी ने , दोस्त को मौत के घाट उतारा

 मुगेली .छत्तीसगढ़ में हत्याएं अब मानो खून का खेल बनती जा रही हैं… और चिंता की बात ये है कि कई वारदातों के पीछे अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और बदले की आग जैसी वजहें सामने आ रही हैं। मुंगेली से सामने आई ये वारदात भी रिश्तों के उलझे जाल और अपराध की खौफनाक तस्वीर दिखाती है। जिस दोस्त के साथ कभी एक ही कमरे में रहकर मजदूरी की… उसी दोस्त की पत्नी से संबंध  बने । इसी बीच सेक्स के दौरान वीडियो बनाया गया… फिर वही वीडियो बना ब्लैक मेलिंग का हथियार। धमकियां बढ़ीं तो पति-पत्नी ने ऐसा खौफनाक प्लान बनाया कि सुनकर आप भी सिहर जाएंगे।
,मुंगेली के चिल्फी थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय अरुण पटेल की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके दोस्त मुकेश पटेल और उसकी पत्नी मनीषा पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस के मुताबिक करीब तीन साल पहले अरुण, मुकेश और मनीषा महाराष्ट्र में मजदूरी करने गए थे। तीनों एक ही कमरे में रहते थे। इसी दौरान अरुण और मनीषा के बीच कथित तौर पर शारीरिक संबंध बने।
आरोप है कि संबंधों के दौरान अरुण ने मनीषा के मोबाइल से वीडियो बना लिया। बाद में इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह मनीषा को कथित तौर पर ब्लैकमेल करने लगा। लगातार धमकियों से परेशान मनीषा ने अपने पति मुकेश को पूरी बात बताई। दंपती ने अरुण को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच दी।
30 जुलाई की रात अरुण को दंपती ने अपने घर बुलाया। पुलिस के मुताबिक दूध में नींद की दवा मिलाकर उसे पिलाई गई। दूध पीने के बाद अरुण बेहोश हो गया।
इसके बाद मुकेश और मनीषा ने कथित तौर पर गमछे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को रामचंद्र पटेल के घर के पास सड़क किनारे फेंक दिया गया। वहीं अरुण का मोबाइल और हत्या में इस्तेमाल गमछा मनियारी नदी में फेंक दिया गया।
,अगले दिन सड़क किनारे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने जांच शुरू की और संदेह के आधार पर मुकेश और मनीषा से पूछताछ की।पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात स्वीकार की। मामले में BNS की धारा 103, 238(ए) और 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है। 17 अगस्त को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
एक वीडियो… एक धमकी… और फिर एक इंसान की जान! सवाल ये है कि आखिर रिश्तों में अपराध का ये जहर कब रुकेगा? मुंगेली की ये वारदात बताती है कि अवैध संबंध जब ब्लैकमेलिंग और बदले की आग से जुड़ते हैं, तो अंजाम कितना खौफनाक हो सकता है। कानून हाथ में लेने का नतीजा हमेशा अपराध और जेल होता है—और इस मामले में भी पति-पत्नी अब सलाखों के पीछे हैं। कैमरा मेन नीरजके साथ कमल लखवानी VCN   टाइम्स मुगेली
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments