धमतरी में पिता और उनके दो बेटों पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में पिता और एक बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि आरोपी तालाब में मछली चोरी करने पहुंचा था। इसी दौरान मछली चोरी की जानकारी दिए जाने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने पिता और उनके दोनों बेटों पर चाकू से हमला कर दिया।
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

