बलरामपुर। तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर सड़क पर मौत का कारण बन गई। बलरामपुर जिले के कुसमी बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाए जाने की जानकारी है। फिलहाल मृतक और घायल की पहचान तथा दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
ऊपर दी गई तस्वीर AI से तैयार सांकेतिक तस्वीर है

