बिलासपुर-बिलासपुर के गंगानगर, सिविल लाइन थाना बहु के खिलाफ केस दर्ज हुआ है । सास को जहर देने के आरोप में पुलिस ने बहू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि करीब डेढ़ महीने पहले 17 जुलाई को बहू ने कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर अपनी सास को पिला दिया। इसके बाद सास की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इलाज के बाद सास की हालत में सुधार हुआ। स्वस्थ होने के बाद उन्होंने पुलिस थाने पहुंचकर बहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बहू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस घटना के पीछे की वजह और जहर दिए जाने के आरोपों की जांच कर रही है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जा रही है

