छत्तीसगढ़ में 19.13 लाख मतदाताओं के घर फिर पहुंचेंगे BLO, SIR के दौरान अनुपस्थित और स्थानांतरित लोगों का होगा सत्यापन
रायपुर-छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत अनुपस्थित और स्थानांतरित पाए गए करीब 19.13 लाख लोगों के घर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) एक बार फिर पहुंचेंगे। BLO इन मतदाताओं के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ SIR से पहले और बाद की मतदाता सूचियों का मिलान करेंगे।
इससे यह स्पष्ट किया जाएगा कि संबंधित मतदाता वर्तमान में उसी पते पर निवास कर रहे हैं या स्थानांतरित हो चुके हैं।

