Homeछत्तीसगढ़विधानसभा सत्र...राज्यपाल बोले- 24 घंटे सातों दिन खुल सकेंगी दुकानें

विधानसभा सत्र…राज्यपाल बोले- 24 घंटे सातों दिन खुल सकेंगी दुकानें

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज (सोमवार) पहला दिन है। सदन में राज्यपाल का अभिभाषण चल रहा है। इससे पहले कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई, सीएम साय ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है। अब विकासकार्यों में तेजी आएगी। अगला सत्र नए भवन में होगा।

सत्र के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन का उल्लेख भी सत्र में किया जाएगा। इसके बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी अनुपूरक बजट कब प्रस्ताव सदन में रखेंगे, इस पर चर्चा होगी। इसके बाद सभी विधायक मंत्री नया रायपुर में बन रहे विधानसभा की नई बिल्डिंग का दौरा करने जाएंगे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने बताया कि इस सत्र में 2367 प्रश्न विधायकों ने लगाए हैं। ध्यान आकर्षण की 122 सूचना आई है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी 3 मार्च दोपहर 12:00 बजे सरकार का बजट पेश करेंगे। यह साय सरकार का दूसरा बजट होगा। वहीं शाम को बीजेपी और कांग्रेस ने अपने-अपने विधायक दल की बैठक रखी है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments