Homeछत्तीसगढ़तिल्दा-नेवरा में विकास को मिली रफ्तार, 4.92 करोड़ के कार्यों को मंजूरी

तिल्दा-नेवरा में विकास को मिली रफ्तार, 4.92 करोड़ के कार्यों को मंजूरी

15वें वित्त आयोग से सीसी रोड, आरसीसी नाली और पेयजल पाइपलाइन का होगा विस्तार

तिल्दा-नेवरा

नगर पालिका तिल्दा-नेवरा के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली और पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए करीब 4 करोड़ 92 लाख रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है। 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत अनटाइड ग्रांट और टाइड ग्रांट से होने वाले इन कार्यों से शहर के कई वार्डों में वर्षों से चली आ रही सड़क, जल निकासी और पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है।

शासकीय स्वीकृति के अनुसार अनटाइड ग्रांट के तहत 28 विकास कार्यों के लिए कुल 295.07 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इनमें विभिन्न वार्डों में सीसी रोड निर्माण के साथ-साथ आरसीसी नाली निर्माण के कार्य शामिल हैं। वहीं टाइड ग्रांट के पेयजल प्रबंधन घटक के तहत 197.08 लाख रुपये की राशि से सरोरा मेन रोड पर 300 एमएम डायमीटर की राइजिंग पाइपलाइन के विस्तार का कार्य कराया जाएगा।

इन वार्डों में होंगे सड़क और नाली के काम

स्वीकृत कार्यों में वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 12, 13, 14, 15, 17, 18, 19 और 22 सहित विभिन्न क्षेत्रों में सीसी रोड निर्माण प्रस्तावित है। इसके अलावा कई वार्डों में जल निकासी की समस्या दूर करने के लिए आरसीसी नाली निर्माण भी कराया जाएगा।

दस्तावेज के मुताबिक वार्ड क्रमांक 1 से लेकर 22 तक अलग-अलग स्थानों पर सड़क एवं नाली निर्माण के लिए अलग-अलग राशि स्वीकृत की गई है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इन कार्यों से शहर के अंदरूनी इलाकों में आवागमन और बरसाती पानी की निकासी व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है।

पेयजल व्यवस्था को मिलेगा बड़ा सहारा

टाइड ग्रांट के तहत 197.08 लाख रुपये की लागत से सरोरा मेन रोड पर 300 एमएम डायमीटर की राइजिंग पाइपलाइन लाइन विस्तार का कार्य किया जाएगा। इससे नगर की पेयजल व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

शासकीय पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि स्वीकृत कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया, तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वीकृति तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप कराया जाएगा।
शहर के विकास के लिए अहम स्वीकृति

कुल मिलाकर 295.07 लाख रुपये सड़क-नाली निर्माण तथा 197.08 लाख रुपये पेयजल प्रबंधन पर खर्च होंगे, यानी नगर में 492.15 लाख रुपये (लगभग 4.92 करोड़ रुपये) के विकास कार्यों का रास्ता साफ हुआ है। इन कार्यों के पूरा होने के बाद तिल्दा-नेवरा के कई वार्डों में सड़क, जल निकासी और पेयजल सुविधाओं में प्रत्यक्ष सुधार दिखाई देने की उम्मीद है।

box नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा ने कहा कि तिल्दा नगर पालिका के सभी वार्डों में प्राथमिकता से कार्य कराए जा रहे हैं, क्षेत्र के विधायक और राजस्व मंत्री के प्रयास  से तिल्दा शहर को समस्या मुक्त करने का हमने बीड़ा उठाया है .उसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इन सभी कार्यों के लिए जल्द ही टेंडर बुलाया जाएगा और तेजी से कार्य कराया जाएगा

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments