Homeछत्तीसगढ़दुर्ग में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, मकान मालिक...

दुर्ग में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, मकान मालिक हिरासत में

मासूम की तबीयत बिगड़ने पर खुला मामला, अस्पताल जांच के बाद परिजनों ने पुलिस को दी सूचना

दुर्ग|भिलाई । समाज को झकझोर देने वाली घटना ने एक बार फिर मासूम बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई खुर्सीपार थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप 45 वर्षीय मकान मालिक दिलावर पर है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, बच्ची अपने परिवार के साथ आरोपी के मकान में किराए से रहती थी। परिजनों का आरोप है कि आरोपी की बच्ची पर पहले से बुरी नजर थी और उसने पूर्व में भी उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी। हालांकि उस समय वह अपने कथित प्रयास में सफल नहीं हो सका।

बताया गया कि 2 अक्टूबर को आरोपी ने मौका पाकर बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकीय जांच के दौरान मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

परिजनों की शिकायत के बाद खुर्सीपार पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने 3 अक्टूबर को आरोपी दिलावर को हिरासत में लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। बच्ची की मेडिकल जांच सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मासूमों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

इस घटना ने समाज में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। जिस उम्र में बच्चों को सुरक्षित माहौल और संरक्षण की जरूरत होती है, उस उम्र में उनके साथ इस तरह के अपराध की खबर बेहद गंभीर है। ऐसे मामलों में परिवार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यवहार की तत्काल सूचना संबंधित अधिकारियों को दें।

 

 

 

 

 

आखिर लोगो को ये क्या हो गया है छोटी -छोटी मासूम बच्चियों का हवस का शिकार बना रहे है ,सामने आई इस घटना ने समाज को कल्क्नित कर दिया है ,,

छ जा रही है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments