Homeछत्तीसगढ़नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा शिक्षक, परिसर में मचाया हंगामा

नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा शिक्षक, परिसर में मचाया हंगामा

10 महीने से वेतन नहीं मिलने का दावा, प्रधानमंत्री पर की आपत्तिजनक टिप्पणी
बिलासपुर -बहेरामुड़ा के सरकारी स्कूल में पदस्थ एक शिक्षक के नशे की हालत में स्कूल पहुंचने और परिसर में हंगामा करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्कूल में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। शिक्षक के नशे में होने का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है, जिसके बाद मामला चर्चा में है।

बताया जा रहा है कि शिक्षक ने इस दौरान पिछले करीब 10 महीने से वेतन नहीं मिलने की बात कही। वहीं, हंगामे के दौरान शिक्षक द्वारा प्रधानमंत्री को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप भी सामने आया है। मामले को लेकर शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से शिक्षकों के नशे की हालत में स्कूल पहुंचने के मामले सामने आते रहे हैं। ऐसे मामलों को लेकर प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने भी कहा था कि यदि कोई शिक्षक शराब पीकर स्कूल पहुंचता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल हटाया जाएगा।

इसके बावजूद आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आने से सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसे मामलों में विभागीय कार्रवाई कितनी प्रभावी है। बहेरामुड़ा के इस मामले में भी अब शिक्षा विभाग क्या कदम उठाता है, यह देखने वाली बात होगी।

स्थानीय स्तर पर लोगों ने स्कूल में इस तरह की घटना को गंभीर बताते हुए संबंधित शिक्षक के खिलाफ जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, शिक्षक द्वारा लगाए गए वेतन संबंधी आरोपों और घटना के अन्य पहलुओं की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments