Homeछत्तीसगढ़तिल्दा-नेवरा में 7 अक्टूबर को सेवा सेतु शिविर, एक ही जगह मिलेंगी...

तिल्दा-नेवरा में 7 अक्टूबर को सेवा सेतु शिविर, एक ही जगह मिलेंगी कई सरकारी सेवाएं

तिल्दा-नेवरा-सरकारी योजनाओं और विभिन्न नागरिक सेवाओं का लाभ लेने के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 7 अक्टूबर को नेवरा में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में नागरिकों को कई महत्वपूर्ण सरकारी सेवाओं से जुड़ी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
शिविर का आयोजन शासकीय बद्रीनारायण बागड़िया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नेवरा में दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। आयोजन के माध्यम से आम नागरिकों के दस्तावेज संबंधी कार्य, प्रमाण पत्र, योजनाओं से जुड़ी प्रक्रियाएं और अन्य आवश्यक सेवाओं को सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध कराने की पहल की गई है।
इन सेवाओं का मिलेगा लाभ
सेवा सेतु शिविर में आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, श्रम कार्ड, राशन कार्ड, किसान किताब, मनरेगा जॉब कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, लर्निंग लाइसेंस, वाहन नंबर प्लेट सहित विभिन्न सेवाओं से संबंधित सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र तथा विभिन्न प्रकार की पेंशन के सत्यापन से संबंधित कार्य भी किए जाएंगे।
शिविर में नागरिक अपनी समस्या अथवा आवश्यकता के अनुसार संबंधित विभाग की सेवा का लाभ ले सकेंगे। आयोजकों की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे संबंधित कार्य के लिए जरूरी दस्तावेज साथ लेकर शिविर में पहुंचे, ताकि आवेदन की प्रक्रिया को मौके पर ही पूरा करने और समस्याओं का यथासंभव निराकरण करने में सुविधा हो।
शासन और जनता के बीच सुविधा का सेतु
जिला पंचायत सभापति शैल महेंद्र साहू ,पार्षद रानी सौरभ जैन ने कहा कि सेवा का उद्देश्य तभी सार्थक होता है, जब शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक आसानी से पहुंच सके। सेवा सेतु शिविर इसी उद्देश्य से आम नागरिकों और सरकारी सेवाओं के बीच सुविधा का माध्यम बनने का प्रयास है।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर उपलब्ध सेवाओं का लाभ लें और अपने आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं। शिविर के माध्यम से विशेष रूप से उन लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है, जिन्हें छोटे-छोटे दस्तावेजी कार्यों के लिए अलग-अलग कार्यालयों में जाना पड़ताथा

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments