बलौदाबाजार। तीज के पारंपरिक पर्व की खुशियों और सामाजिक एकता को समर्पित साहू समाज की मातृशक्ति बहनों द्वारा भव्य तीजा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर तीज पर्व की खुशियां साझा कीं। पारंपरिक संस्कृति, मनोरंजन और आपसी मेल-जोल से पूरा आयोजन उत्सवमय नजर आया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक, सांस्कृतिक एवं पारंपरिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़ (बाटी), बिंदी लगाओ, रिंग डालो, बैलून गेम, बिस्किट गेम, जनउला, फुगड़ी और जलेबी दौड़ सहित कई प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। तत्काल चिट निकालकर भाषण प्रतियोगिता ने भी प्रतिभागियों में खास उत्साह पैदा किया। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और खेल भावना का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं के दौरान प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बना। आयोजन स्थल पर हंसी-खुशी और उमंग का माहौल बना रहा। प्रतियोगिताओं के समापन के बाद विभिन्न स्पर्धाओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज की मातृशक्ति को एक मंच पर जोड़ने के साथ-साथ सामाजिक एकता, आपसी प्रेम और पारंपरिक सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। तीजा मिलन समारोह ने नई पीढ़ी को भी अपनी लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में जिला साहू संघ अध्यक्ष सुनील साहू, उपाध्यक्ष राजाराम साहू, संध्या साहू, संगठन सचिव सुशील साहू, महासचिव रवि साहू, न्याय प्रकोष्ठ संयोजक सुरेंद्र साहू, तहसील अध्यक्ष पारसमणी साहू, जिला कार्यकारिणी सदस्य बी.पी. साहू, परिक्षेत्र अध्यक्ष नगर भाटापारा राजेश साहू, भरसेला परिक्षेत्र अध्यक्ष खिलावन साहू सहित समाज के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ समाजसेवी उपस्थित रहे।
इस दौरान कल्याणी साहू, निर्मला साहू, जवा साहू, प्रेमिन साहू, कामना साहू, ललित साहू, प्रमिला साहू, रूखमणी साहू, आशा साहू, योगेश्वरी साहू, राधिका साहू, चंद्रकांता साहू, गीता साहू, यामिनी साहू, संतोषी साहू, भुनेश्वरी साहू, दुलौरीन साहू, रजनी साहू, बुधयारीन साहू, जामवंती साहू सहित बड़ी संख्या में मातृशक्तियां एवं समाजजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में आशा साहू, योगेश्वरी साहू, चंद्रकांता साहू, मंजू साहू, प्रतिमा साहू, गीता साहू, बिन्धेश्वरी साहू, राधिका साहू, दीपा साहू, शीशा साहू, शिवमति साहू, दरसपुरन साहू एवं रूखमणी साहू का विशेष योगदान रहा।

