Homeशिक्षाशहीद ASP को गार्ड ऑफ ऑनर, सम्मान में झुके सिर:महादेव घाट स्थित...

शहीद ASP को गार्ड ऑफ ऑनर, सम्मान में झुके सिर:महादेव घाट स्थित मुक्तिधाम में किया गया अंतिम संस्कार

रायपुर- सुकमा नक्सल IED ब्लास्ट में शहीद हुए ASP आकाश राव गिरिपुंजे का महादेव घाट स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया

शहीद आकाश राव गिरिपुंजे के बेटे ने मुखाग्नि दी।

..जब तक सूरज चांद रहेगा, आकाश तेरा नाम रहेगा” के नारों” के साथ उनकी यात्रा कुशालपुर स्थित निवास से निकालीगई । अंतिम यात्रा में कलेक्टर के साथ कई अफसर और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

सीएम साय शहीद आकाश राव गिरिपुंजे को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

शहीद ASP आकाश राव को रायपुर के माना पुलिस बटालियन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पत्नी ने उन्हें रोते हुए सैल्यूट कर अंतिम विदाई दी, वहीं उनके पिता बिलखते रहे। सीएम साय उनके मंत्रियों और अफसरों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद आकाश राव की मां ने रोते हुए पार्थिव देह पर सिर झुकाकर उन्हें अंतिम विदाई दी।सीएम साय, दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा के साथ डॉ रमन ने पार्थिव शरीर को कांधा दिया।

बता दें कि सुकमा में नक्सल IED ब्लास्ट में शहीद आकाश राव गिरिपुंजे रायपुर के रहने वाले थे। वह सुकमा में एडिशनल एसपी के पद पर पदस्थ थे। रायपुर के कुशालपुर इलाके में उनका पूरा परिवार रहता है। उनके माता-पिता पत्नी दो छोटे बच्चे यहीं रहते थे।..बुधवार को शहीद ASP की 6 साल की बेटी नव्या का जन्मदिन है।

पूरा परिवार इस जन्मदिन को सेलिब्रेट करने की तैयारी में लगा हुआ था। आकाश भी सुकमा से बेटी के जन्मदिन में आने वाले थे मगर अब सब कुछ बदल चुका है। बियुरो रिपोर्ट VCN टाइम्स रायपुर

 

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments