Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट ,छत्तीसगढ़ के देश विदेश की खबरे

सुपर फास्ट ,छत्तीसगढ़ के देश विदेश की खबरे

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के डंप के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बीच एक और बड़ी बरामदगी हुई है। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में इंद्रावती नदी के आसपास स्थित जंगल में जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए डंप से 3.84 किलोग्राम सोना और 24 लाख 22 हजार 500 रुपए कैश मिला है।बरामद सोने की अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 29 लाख रुपए है। इसमें 33 सोने के बिस्किट शामिल हैं, जिनकी कुल मात्रा 330 तोला बताई गई है।पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि भैरमगढ़ और पुटरू थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जंगल में नक्सलियों ने बड़ी मात्रा में कैश और सोना छिपाकर रखा है। सूचना के आधार पर सर्च अभियान की योजना बनाई गई।अभियान के दौरान इंद्रावती नदी के आसपास जंगल में जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए डंप का पता चला। जवानों ने तलाशी के दौरान सोने के 33 बिस्किट और 24 लाख 22 हजार 500 रुपए कैश बरामद किए। सोने को टीन के बक्सों और स्टील के डिब्बे में छिपाकर रखा गया था।

बीजापुर में नक्सली डंप से 4.29 करोड़ का गोल्ड मिला

बिलासपुर में AI से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी होटल कारोबारी दीपक टंडन के बाद अब उसके साले कमल प्रसाद चौबे को रायपुर से अरेस्ट किया गया है।दीपक टंडन एक न्यूज पोर्टल चलाता है। कमल उसी न्यूज पोर्टल से जुड़ा था। उसे पोर्टल का कथित संपादक और दीपक का पार्टनर बताया जा रहा है। इस मामले में उसका नाम भी FIR में दर्ज है।वहीं ठगी के मामलों में दीपक टंडन और उसकी पत्नी बरखा के खिलाफ 4 जिलों में कुल 8 FIR दर्ज हैं।

फर्जी खबरों से ब्लैकमेलिंग, दीपक टंडन का साला भी अरेस्ट

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद के फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किसान को इंजेक्शन लगाने के दौरान सुई टूटकर शरीर में ही छूट गई। टूटी हुई सुई की नोक करीब एक महीने से फंसी हुई है।इस दौरान किसान दर्द से परेशान है। शुरुआत में उसने इसे इंजेक्शन लगने के बाद होने वाला सामान्य दर्द समझा, लेकिन जब तकलीफ बढ़ी तो निजी अस्पताल में एक्सरे कराया।रिपोर्ट में कमर के नीचे शरीर के हिस्से में करीब 17 एमएम का मेटल दिखाई दिया। किसान का आरोप है कि सरकारी अस्पताल में इलाद के दौरान हुई लापरवाही के कारण ऐसा हुआ है।पीड़ित का कहना है कि एक साल के भीतर उसके साथ ऐसी दूसरी घटना हुई है। उसने अस्पताल प्रबंधन और सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर कार्रवाई और उचित इलाज की मांग की है।

इंजेक्शन की नीडल टूटकर कमर में फंसी:सरकारी अस्पताल में कराया था इलाज

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में चेक क्लियरिंग में 2 दिन की देरी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को भारी पड़ गई। बैंक की दिग्विजय स्टेडियम शाखा ने 50 हजार रुपए का चेक समय पर क्लियरिंग के लिए आगे नहीं भेजा। इस देरी के कारण चेक की 90 दिन की वैधता समाप्त हो गई और भुगतान अटक गया।मामले में जिला उपभोक्ता फोरम ने बैंक को सेवा में कमी का दोषी मानते हुए परिवादी को चेक की पूरी रकम, मानसिक क्षतिपूर्ति और वाद व्यय मिलाकर कुल 60 हजार रुपए देने का आदेश दिया है। सुनवाई के दौरान बैंक की सर्वर डाउन की बात भी काम नहीं आई।राजनांदगांव के शांति नगर वार्ड-04 निवासी खिलेश्वर सिन्हा का खाता SBI की दिग्विजय स्टेडियम शाखा में है। उन्हें रवि वैष्णव ने जना स्मॉल फाइनेंस बैंक, दुर्ग का 50 हजार रुपए का चेक दिया था।

SBI की लापरवाही, 50 हजार का चेक नहीं हुआ पास
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments