Homeछत्तीसगढ़बालोद में ट्रेन से कटकर 2 मजदूरों की मौत:2 गंभीर. झारखंड से...

बालोद में ट्रेन से कटकर 2 मजदूरों की मौत:2 गंभीर. झारखंड से मजदूरी करने पहुंचे थे छत्तीसगढ़,

बालोद -छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में झारखंड से काम की तलाश में दल्लीराजहरा पहुंचे 2 मजदूरों की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। शुरुआती जांच के अनुसार कुल 11 मजदूर ट्रैक के रास्ते पैदल जा रहे थे। इसी दौरान थकावट के कारण 4 मजदूर पटरी पर ही सो गए।मंगलवार सुबह करीब 4 बजे कुसुमकसा से दल्लीराजहरा के बीच एक ट्रेन गुजरी। जिससे 2 मजदूरों की मौके पर ही कटकर मौत हो गई। जबकि नींद से जागकर भागने की कोशिश में 2 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। दल्लीराजहरा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कुल 11 मजदूर ट्रैक के रास्ते पैदल जा रहे थे। थकावट के कारण 4 मजदूर पटरी पर ही सो गए थे। - Dainik Bhaskar

जानकारी  अनुसार झारखंड से आए 11 मजदूर दल्लीराजहरा पहुंचे थे और सभी पटरी के सहारे पैदल चलते हुए अपने सामान के साथ आगे बढ़ रहे थे,,,। इसी दौरान थकान की वजह से चार मजदूर रेलवे ट्रैक पर ही सो गए, जबकि बाकी 7 मजदूर उनसे कुछ दूरी पर आगे निकल चुके थे…।

जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो सोए हुए साथियों को आवाज देकर जगाने की कोशिश की, लेकिन इससे पहले ही सोए दोनों युवकों के ऊपर से ट्रेन गुजर गई…।हादसे की सूचना मिलते ही जब रेलवे और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो दृश्य बेहद भयावह था। ट्रेन से कटने के कारण दोनों युवकों के शव कई हिस्सों में बंट चुके थे, जबकि 2 अन्य युवक पटरी के किनारे तड़पते हुए मिले। आसपास उनका सामान, मोबाइल और बैग बिखरे पड़े थे।  पुलिस ने मौके से जब्त कर लिया है।

दल्लीराजहरा सीएसपी डॉ. चित्रा वर्मा ने बताया कि हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। सूचना मिलते ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। घायल मजदूरों ने बताया कि वे झारखंड से आए हैं।पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और अन्य मजदूरों से पूरी जानकारी ली जा रही है। मृतकों के शवों को मरच्यूरी में शिफ्ट कर दिया गया है और मामले की जांच प्रक्रिया जारी है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments