धमतरी। कमरे में घुसकर एक युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती पर चाकू से कई वार किए। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान युवती की सहेली ने बीच-बचाव कर किसी तरह उसकी जान बचाई। घायल युवती को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी दुलेश्वर टंडन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब हमले के पीछे की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

