Homeछत्तीसगढ़फसल बचाने बंदूक से 22 बंदरों का शिकार! रखवाली के लिए रखे...

फसल बचाने बंदूक से 22 बंदरों का शिकार! रखवाली के लिए रखे ग्रामीणों पर उठे सवाल

बेमेतरा। फसल को बंदरों से बचाने के लिए ग्रामीणों द्वारा रखे गए रखवार पर 22 बंदरों को बंदूक से मारने का गंभीर आरोप सामने आया है। मामला दाढ़ी थाना क्षेत्र के देवगांव का है, जहां एक साथ 22 बंदरों के शिकार की खबर से हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि खेतों में बंदरों के लगातार पहुंचने और फसल को नुकसान पहुंचाने के बाद ग्रामीणों ने फसल की रखवाली के लिए एक व्यक्ति को तैनात किया था। आरोप है कि इसी दौरान बंदरों को भगाने के बजाय बंदूक से उनका शिकार कर दिया गया।

घटना की जानकारी सामने आने के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि 22 बंदरों की मौत किन परिस्थितियों में हुई और बंदूक से शिकार किसने किया।

मामला इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि बंदरों को वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत संरक्षण प्राप्त है। वन विभाग की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ होगी और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments