मुंगेली..
छत्तीसगढ़ में नाबालिग बेटियों की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं…
कानून सख्त हैं… कार्रवाई भी होती है… लेकिन अपराधियों के हौसले कम होते नजर नहीं आ रहे….।
मुंगेली से सामने आई यह वारदात तो इसलिए भी हैरान करने वाली है… क्योंकि आरोप है कि 9 वीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 साल की छात्रा को पहले रास्ते में रोका गया… बेल्ट से पीटा गया… और फिर नशीला इंजेक्शन लगाकर बेहोश किया गया।……..इसके बाद जो हुआ… उसने एक बार फिर बेटियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
….मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है…।
पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, 29 सितंबर की शाम छात्रा अपनी सहेली के घर से लौट रही थी। इसी दौरान दो युवकों ने उसे कथित तौर पर रास्ते में रोक लिया।
आरोप है कि दोनों ने उसके साथ मारपीट की… बेल्ट से पीटा… धमकाया और घटना के बारे में किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी…।
इसके बाद छात्रा किसी तरह वहां से निकलकर बस से रतनपुर चली गई…।
लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई……..।अगले दिन जब वह वापस लौट रही थी, तब दोनों आरोपी फिर उसके सामने आ गए..। आरोप है कि दोनों के द्वरा उसे जबरन एक मकान में ले जाया गया….। पीड़िता के बयान के मुताबिक, वहां एक आरोपी ने उसका हाथ पकड़ा… जबकि दूसरे ने उसके हाथ में कथित तौर पर नशीला इंजेक्शन लगाया….। इंजेक्शन

