Homeछत्तीसगढ़तिल्दा रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति का गठन, शहर की रेल समस्याओं को...

तिल्दा रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति का गठन, शहर की रेल समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की उम्मीद

तिल्दा नेवरा-तिल्दा रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति का गठन किया गया है। समिति के गठन से पहले रेलवे द्वारा छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स, अखिल भारतीय व्यापारी संघ, चावल मिल एसोसिएशन सहित अन्य संस्थाओं से सदस्यों के नाम मांगे गए थे। इसके बाद स्टेशन मास्टर द्वारा विधिवत रूप से समिति के सदस्यों के नामों की घोषणा की गई।

जारी सूची के अनुसार मनीष कोटवानी को अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ, रमेश अग्रवाल को चावल मिल एसोसिएशन तिल्दा-नेवरा तथा नरेश जेतवानी को छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स की अनुशंसा पर समिति में सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा स्थानीय स्व-सरकारी निकाय एवं अन्य संगठनों से भी सदस्यों को समिति में शामिल किया गया है।
समिति के गठन के बाद शहर के राजनीतिक, व्यापारी एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने नवनियुक्त सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। लोगों ने उम्मीद जताई है कि समिति के सदस्य तिल्दा रेलवे स्टेशन और क्षेत्र से जुड़ी रेल सुविधाओं एवं समस्याओं को रेलवे के समक्ष प्रमुखता से रखेंगे।

शहरवासियों को उम्मीद है कि नई सलाहकार समिति के माध्यम से तिल्दा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में विस्तार, ट्रेनों के ठहराव, समय-सारिणी से जुड़ी समस्याओं तथा अन्य लंबित रेल मांगों को उचित मंच पर मजबूती से उठाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments