रायपुर। नशीली दवाओं के संभावित दुरुपयोग और उनकी बिक्री की पड़ताल को लेकर रायपुर में FDA और पुलिस की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर्स पर कार्रवाई की। रायपुर ग्रामीण पुलिस के साथ मिलकर टीम ने तीन मेडिकल स्टोर्स की जांच की।
कार्रवाई के दौरान मेडिकल स्टोर्स में दवाओं के स्टॉक, बिक्री और संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई। खास तौर पर ऐसी दवाओं की बिक्री और उनके संभावित दुरुपयोग को लेकर पड़ताल की गई, जिनका गलत इस्तेमाल नशीले पदार्थों के रूप में किया जा सकता है।
संयुक्त कार्रवाई के दौरान टीम ने मेडिकल स्टोर संचालकों से आवश्यक जानकारी ली और दवा बिक्री से जुड़े रिकॉर्ड की भी जांच की। कार्रवाई का उद्देश्य नशीली दवाओं के अवैध उपयोग और नियमों के उल्लंघन पर रोक लगाना है।

