Homeछत्तीसगढ़एकलव्य स्कूल में 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप

एकलव्य स्कूल में 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप

पीटी में नहीं पहुंचा छात्र, कमरे में फंदे पर लटका मिला शव; विद्यालय परिसर में मचा हड़कंप

बालोद/डौंडी। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कक्षा 10वीं में पढ़ने वाले छात्र ने विद्यालय के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। फिलहाल छात्र के आत्मघाती कदम उठाने की वजह सामने नहीं आई है।

मृतक छात्र की पहचान विनय कुमार, पिता कामता राम, निवासी ग्राम रीवागहन खेरथा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह छात्र पीटी में शामिल होने नहीं पहुंचा। पीटी के बाद जब अन्य छात्र वापस कमरे की ओर लौटे, तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। छात्र को कमरा नंबर 16 में फंदे पर लटका देखकर स्कूल प्रबंधन और विद्यार्थियों में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं जानकारी मिलने पर सहायक आयुक्त भी विद्यालय पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।

आत्महत्या की वजह अब भी रहस्य

विनय ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस छात्र के साथियों और विद्यालय प्रबंधन से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के बाद ही मौत की वास्तविक परिस्थितियों और आत्महत्या की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments