Homeछत्तीसगढ़आत्मानंद स्कूलों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती

आत्मानंद स्कूलों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में नौकरी का बड़ा अवसर सामने आया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने 1812 शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक संविदा पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी 9 सितंबर 2026 को भर्ती संबंधी संक्षिप्त विज्ञापन जारी होने की सूचना दर्ज है।

भर्ती में व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, प्रधान पाठक, व्यायाम शिक्षक, ग्रंथपाल, कंप्यूटर शिक्षक और प्रयोगशाला सहायक समेत विभिन्न पद शामिल हैं। इनमें सहायक शिक्षक के 590 और प्रयोगशाला सहायक के 170 पद हैं।भर्ती कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन एग्जाम के जरिए होगी भर्ती

महत्वपूर्ण बात

विभाग की ओर से फिलहाल संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया गया है। आवेदन की तारीख, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य विस्तृत जानकारी विस्तृत विज्ञापन में जारी की जाएगी। रिपोर्टों के अनुसार चयन प्रक्रिया में केंद्रीकृत परीक्षा का प्रावधान रखा गया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments