Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

छत्तीगसढ़ के कोरबा में पति ने सीमेंट के डंबल से पत्नी का सिर कुचल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पति नया घर बनाने की बात कह रहा था, जबकि पत्नी इसका विरोध कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।विवाद बढ़ने पर पति ने गुस्से में पत्नी के सिर पर डंबल से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। दोनों की यह दूसरी शादी थी और शादी के बाद पति पत्नी के घर में रह रहा था। यह मामला पाली थाना क्षेत्र का है।आरोपी रमेश डोंगरे (40) पत्नी बंधन कुंवर (39) के साथ शांति बस्ती के वार्ड नंबर-9 में रहता था। दोनों ने दूसरी शादी की थी। शादी के बाद रमेश पत्नी के घर में रह रहा था। रमेश नया घर बनाकर उसमें रहने की बात कह र​हा था।

सीमेंट के डंबल से सिर कुचलकर पत्नी की हत्या

छत्तीसगढ़ में तीन और सरकारी छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। जिसका आदेश भी जारी कर दिया गया है। आदेश के मुताबिक आज 10 सितंबर को पोला तिहार के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक-4 के नियम-8 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। स्थानीय पर्व एवं त्यौहारों के महत्व को ध्यान में रखते हुए घोषित इन अवकाशों से जिलेवासियों को संबंधित पर्वों को पारंपरिक एवं उत्साहपूर्ण ढंग से मनाने का अवसर मिलेगा।पूर्व जारी आदेश के अनुसार पोला पर्व के अवसर पर 10 सितंबर 2026, गुरुवार को स्थानीय अवकाश रहेगा। इसी प्रकार दशहरा (महाअष्टमी) के अवसर पर 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को तथा दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजाके अवसर पर 9 नवंबर 2026, सोमवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। स्थानीय अवकाश सम्पूर्ण जिला धमतरी में लागू रहेगा। घोषित स्थानीय अवकाश बैंक एवं कोषालय पर लागू नहीं होगा।

आज पोला तिहार पर स्थानीय अवकाश
अंबिकापुर में बदमाशों ने दो अलग-अलग घटनाओं में आईपीएस अधिकारी के बेटे और छत्तीसगढ़ गृहनिर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव के भतीजे के साथ मारपीट की। आईपीएस अधिकारी के बेटे से बदमाशों ने मामूली विवाद के बाद मारपीट की और धमकी देते हुए कहा कि ‘तेरा बाप पुलिस वाला होगा, हमारा क्या बिगाड़ लेगा।’वहीं, दूसरे मामले में युवकों ने अनुराग सिंहदेव के भतीजे से मारपीट कर 2500 रुपए लूट लिए। दोनों मामले कोतवाली थाना क्षेत्र के हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।आईपीएस रवि कुर्रे के बेटे लेखांश कांत ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि 7 सितंबर की रात करीब 10 बजे वह अपने दोस्तों विशाल सोनी और रोमी खान के साथ बौरीपारा तालाब के पास रिंग रोड पर रुका था। वे अपने दोस्त प्रिंस गुप्ता का इंतजार कर रहे थे।

बदमाश का नाम लेने पर IPS के बेटे की पिटाई

छिंदवाड़ा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पातालकोट में रील बनाने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। चिमटीपुर रेस्ट हाउस के पास एक युवक बाइक समेत गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार, सिधौली गांव निवासी युवक रील बनाने के लिए चिमटीपुर रेस्ट हाउस के पास पहुंचा था। इसी दौरान वह बाइक समेत खाई में जा गिरा। खाई काफी गहरी होने के कारण युवक तक पहुंचना चुनौती बना हुआ है।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश के लिए खाई में उतर गए। ग्रामीण अपने स्तर पर युवक को खोजने में जुटे हैं। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस बल भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है।

रील बनाने के दौरान बाइक समेत खाई में गिरा युवक
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट बैठक में युवाओं, कर्मचारियों, निर्यात और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई। सरकार ने अगले 5 साल के लिए मुख्यमंत्री स्टार्टअप और NIPUN मिशन के तहत 500 करोड़ रुपए खर्च करने का फैसला लिया है।कैबिनेट ने सरकारी और संबद्ध संस्थाओं में काम करने वाले कर्मचारियों को भी बड़ी राहत दी है। दूसरी शासकीय सेवाओं और उच्च पदों के लिए आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 38 से बढ़ाकर 45 साल करने को मंजूरी दी गई है। वहीं छत्तीसगढ़ को प्रमुख निर्यात केंद्र बनाने के लिए निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30 को भी हरी झंडी दी गई।

छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के आवेदन की उम्र सीमा बढ़ी

मध्य प्रदेश के रीवा का संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां करीब एक हफ्ते से भर्ती एक महिला की इलाज के दौरान.मौत हो गई. महिला की मौत की जानकारी उस समय सामने आई, जब उसकी नाक से कीड़े निकलने की बात परिजनों ने देखी. मामले के बाद महिला के परिजनों ने अस्पताल मे इलाज और देखरेख में गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. परिजनों का कहना है कि मरीज की हालत बिगड़ने के बाद भी उसे बेहतर इलाज के लिए किसी दूसरे अस्पताल अस्पताल में ले जाने की अनुमति नहीं दी गई. मामले ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस घटना को लेकर ट्वीट किया हैजिसके बाद मामला और चर्चा में आ गया है.अस्पताल के सीएमओ का कहना है कि महिला की हालत बेहद गंभीर थी, ब्रेन काम नहीं कर रहा था, लेकिन पल्स चल रही थी.

पहले एक्सीडेंट, फिर ICU में डेड महिला की नाक से निकले कीड़े

छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार यात्री बसों का किराया प्रति किलोमीटर 1.75 रुपये तक बढ़ाने की तैयारी कर रही है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ की चेतावनी और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को देखते हुए सरकार यह कदम उठा रही है। राज्य सरकार से स्वीकृति मिलते ही परिवहन विभाग इसका आधिकारिक आदेश जारी कर देगा।सूत्रों का दावा है कि परिवहन मंत्री केदार कश्यप और वित्त विभाग ने किराया बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। विधि विभाग से औपचारिक स्वीकृति मिलने के बाद सरकार कैबिनेट बैठक में इसकी आधिकारिक घोषणा करेगी और इसे राजपत्र में प्रकाशित करेगी। राज्य में बस ऑपरेटरों की दो यूनियन काम कर रही हैं। इनमें से एक यूनियन ने मांग पूरी न होने पर 22 सितंबर से बसों का संचालन बंद करने की चेतावनी दी है। प्रदेश में 12 हजार से अधिक यात्री बसों का संचालन होता है

छत्तीसगढ़ 1.75 रुपए प्रति किमी तक बढ़ सकता है बस किराया,

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments