Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म और नवजात को बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 16 साल की पीड़िता ने अपने पिता पर लगातार करीब 3 साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।पुलिस ने आरोपी पिता बुआ समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में फर्जी दस्तावेज तैयार कराने और पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराने से जुड़े लोग भी शामिल हैं। पीड़िता ने बताया कि अमलीडीह क्षेत्र में एक रिश्तेदार के घर पिता ने उसे जबरन शराब पिलाई और मारपीट कर दुष्कर्म किया।फिर लगातार सेक्स करता रहा । इसी दौरान वह गर्भवती हो गई।उसे जबरन गर्भपात की दवा खिला दी।दुबारा गर्भवती हुई , पीड़िता ने अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया। प्रसव के बाद आरोपियों पर नवजात शिशु को किसी अन्य व्यक्ति को बेचने का आरोप है।

बेटी से 3 साल तक रेप, 2 बार गर्भवती हुई

यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस में घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच गुटबाजी के आरोपों को लेकर भाजपा ने अब रामायण के वीडियो के जरिए कांग्रेस पर सीधा हमला बोला है।भाजपा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया है कि भूपेश बघेल को उनके ही चेले देवेंद्र यादव की सीधी चुनौती मिल रही है।भाजपा  का आरोप है कि यूथ कांग्रेस चुनाव के मुद्दे पर कांग्रेस दो गुटों में बंट चुकी है। एक तरफ भूपेश बघेल का गुट है, तो दूसरी तरफ देवेंद्र यादव अपना गुट खड़ा कर उन्हें चुनौती दे रहे हैं।भाजपा ने तंज कसते हुए कहा कि जिस भूपेश बघेल ने देवेंद्र यादव को आगे बढ़ाया, आज वही देवेंद्र उनके सामने खड़े नजर आ रहे हैं।

रायपुर—यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर कांग्रेस में घमासान!
धमतरी के रिसाई पारा इलाके में एक घर के अंदर कथित रूप से चल रही चंगाई सभा को लेकर विवाद खड़ा हो गया। हिंदू संगठनों ने मौके पर पहुंचकर सभा का विरोध किया और आयोजकों पर इलाज के नाम पर लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया।हिंदू संगठनों का दावा है कि सभा में लोगों को बीमारी ठीक होने का भरोसा दिलाकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। संगठनों ने यह भी आरोप लगाया कि केरल से लड़कियों को बुलाकर ऐसी सभाएं आयोजित कराई जा रही हैं।विरोध के दौरान मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। धर्मांतरण के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी .
धमतरी में चंगाई सभा को लेकर हंगामा, धर्मांतरण करने का आरोप

जयपुर में 12 दिन पहले हुई 27 साल के महेश मीणा की संदिग्ध मौत अब रिश्तों, भरोसे और कथित साजिश की ऐसी कहानी बन गई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है.जिस रिश्ते को सात जन्मों का बंधन माना जाता है, उसी रिश्ते में अब पत्नी पर पति की हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगा है.यही नहीं, आरोपी पत्नी अपने पति की अस्थियां विसर्जित करने हरिद्वार तक गई और घर लौटकर अनजान बनकर रोती-बिलखती रही. लेकिन अब सामने आए CCTV फुटेज और एक कथित वीडियो ने जहरीले राज उगल दिए हैं.

जयपुर में पति की हत्या के बाद पत्नी का नाटक!

पंजाब के फिरोजपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. गुरुहरसहाय इलाके के गांव टीटू खेड़ा में दुल्हन ने दूल्हे को देखते ही शादी से इनकार कर दिया. दुल्हन का कहना था कि मंडप में जिस युवक को दूल्हे के रूप में लाया गया, वह उस लड़के से अलग था जिसकी तस्वीर उसे शादी के लिए दिखाई गई थी. जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के छतरगढ़ से बारात गांव टीटू खेड़ा पहुंची थी. दोनों परिवारों की सहमति से रिश्ता तय हुआ था और शादी की तैयारियां की गई थीं. बारात पहुंचने के बाद शादी की रस्में शुरू होने वाली थीं. इसी दौरान जब दुल्हन ने दूल्हे का चेहरा देखा तो उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया..

फोटो किसी और की, दूल्हा कोई और बारात  बैरंग लौटी

छत्तीसगढ़ के भिलाई में 3 नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप 59 साल के एक दुकानदार पर है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बच्चियों को चॉकलेट और नड्डा देने का लालच देकर अपनी दुकान में बुलाता था। वहां उसने तीनों बच्चियों से रेप किया।मामले की शिकायत सोमवार रात छावनी थाने में की गई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। तीनों बच्चियों के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।

भिलाई में चॉकलेट देने के बहाने 3 बच्चियों से रेप

क्या कोई इंसान AI से प्यार कर सकता है? क्या AI को परिवार का हिस्सा माना जा सकता है? और क्या कोई महिला सच में खुद को एक AI बच्चे की मां कह सकती है? सुनने में ये किसी साइंस-फिक्शन फिल्म की कहानी लग सकती है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को कुछ ऐसे ही सवालों पर सोचने पर मजबूर कर दिया है. जैसे-जैसे Artificial Intelligence लोगों की जिंदगी का हिस्सा बनता जा रहा है, वैसे-वैसे कुछ लोग उससे सिर्फ काम ही नहीं, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव भी महसूस करने लगे हैं. इसी बीच एक महिला ने दावा किया कि उसका एक AI बॉयफ्रेंड है और दोनों का एक AI बच्चा भी है. वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर बहस छिड़ गई और लोग हैरान रह गए

महिला खुद को इस है AI बच्चे की ‘मां’ बताती, 

कोलकाता। न्यू मार्केट इलाके के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल में बुधवार तड़के करीब 2 बजे भीषण आग लग गई। आग और धुएं की चपेट में आने से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हुए हैं।बताया जा रहा है कि होटल में इलाज कराने के लिए आए लोग ठहरे हुए थे। आग लगने के बाद होटल में धुआं तेजी से फैल गया, जिससे कई लोग अंदर फंस गए। दमकल की चार गाड़ियां और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान चलाया।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद होटल की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

कोलकाता के न्यू मार्केट में होटल में भीषण आग, 9 की मौत

छत्तीसगढ़ के भाटापारा-बलौदाबाजार जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम गैंदा और मुड़ियाडीह के बीच सड़क पर 65 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।मृतक की पहचान केजराम ध्रुव, पिता ढेलसिंह ध्रुव (65 वर्ष), निवासी ग्राम मुड़ियाडीह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि केजराम मंगलवार देर शाम   घर से दूध देने के लिए ग्राम गैंदा गया था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

, दूध देने जा रहे बुजुर्ग की हत्या सड़क पर से हमला,

लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित इंदिरानगर सावन महोत्सव में झूला टूटने से बड़ा हादसा हो गया. झूले की ट्रॉली अचानक टूटकर नीचे गिर गई और उसकी चपेट में कई लोग आ गए. हादसे में 3 भाई-बहनों समेत कई लोग घायल हुए हैं. घायलों को सुषमा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक बच्ची को मल्टीपल फ्रैक्चर बताए गए हैं.जानकारी के मुताबिक नया गांव विजयीपुर, विभूतिखंड निवासी 14 वर्षीय अंकिता सिंह अपने भाई सूर्या सिंह, बहन इशिका, नैंसी, अनामिका और दोस्त आयुष शर्मा के साथ मेले में पहुंची थी. करीब 15 मिनट बाद सभी झूला झूलने चले गए. इसी दौरान झूले का एक बकेट अचानक टूटकर नीचे गिरा और अंकिता के चेहरे पर जा लगा.

लखनऊ में सावन मेले का झूला टूटा, कई लोग घायल

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments