बिलासपुर। बाल सुधार गृह से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रेप के मामले में आरोपी एक नाबालिग ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद बाल सुधार गृह में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि नाबालिग को करीब एक सप्ताह पहले ही बाल सुधार गृह लाया गया था। इसी दौरान उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
बाल सुधार गृह में सुरक्षा व्यवस्था के बीच नाबालिग के इस तरह फांसी लगाने की घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर ऐसी क्या परिस्थिति बनी कि एक सप्ताह पहले लाए गए नाबालिग ने अपनी जान दे दी? पुलिस अब घटनास्थल, सुरक्षा व्यवस्था और नाबालिग की मानसिक स्थिति से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है।

