26 अगस्त 2026, बुधवार. नेपाल के लिए यह दिन शायद कभी भुलाया नहीं जा सकेगा. उत्तरी पहाड़ी इलाकों में आए विनाशकारी सैलाब ने कुछ ही मिनटों में भारी तबाही मचा दी थी. अब यह कहर थम तो गया है, लेकिन इसके बाद सामने आ रहे वीडियो उस भयावह मंजर की कहानी बयां कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर आज ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
नेपाल का कहर फिलहाल तो थम गया है. लेकिन इस जल प्रलय के अब ऐसे-ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जो न सिर्फ इसकी भयावहता दिखाते हैं, बल्कि इंसान के जिंदगी बचाने के संघर्ष को भी बयां करते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जो इस तबाही के बीच जिंदगी बचाने की जंग की कहानी कहता है.
विनाशकारी आपदा के बीच सामने आए इस वीडियो ने लोगों को रुला भी दिया और हैरान भी कर दिया. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि कैसे एक मां ने अपने दो छोटे बच्चों को दानव का रूप ले चुके मलबे और पानी के सैलाब से बचाया. मामला बस कुछ सेकंड का था, लेकिन मां की तेजी और हिम्मत ने बच्चों की जान बचा ली.
वह बिना एक पल गंवाए दोनों बच्चों का हाथ पकड़ती है और उन्हें लेकर सुरक्षित ऊंचाई की तरफ दौड़ पड़ती है. बस कुछ सेकंड बाद पीछे से धूल, मिट्टी, पत्थर औरमलबे का एक विकराल बहाव उस जगह को अपनी चपेट में ले लेता है.
सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को अब ‘5 सेकंड का चमत्कार’ कह रहे हैं.वीडियो में कैमरा हिलता हुआ नजर आता है. आसपास चीख-पुकार मची है. लोग जान बचाकर भाग रहेऔर कुछ ही पलों में धूल का बड़ा गुबार पूरे इलाके में फैल जाता है.महिला अपने दोनों बच्चों का हाथ मजबूती से पकड़े हुए तेजी से ऊपर की तरफ भागती है. वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि उनके और उस मलबे के बहाव के बीच महज कुछ का फासला था.अगर मां कुछ सेकंड और रुक जाती, तो शायद तीनों उस तेज बहाव की चपेट में आ सकते थे.

