Homeछत्तीसगढ़तिल्दा-नेवरा में बंगाली समाज की दुर्गा पूजा 16 अक्टूबर से, पांच दिन...

तिल्दा-नेवरा में बंगाली समाज की दुर्गा पूजा 16 अक्टूबर से, पांच दिन विराजेंगी मां दुर्गा

21 अक्टूबर को सिंदूर खेला के बाद होगी विदाई और विसर्जन की रस्म

तिल्दा-नेवरा में बंगाली समाज द्वारा शारदीय दुर्गा पूजा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष मां दुर्गा की आराधना 16 अक्टूबर से शुरू होगी। पांच दिवसीय पूजा उत्सव के दौरान श्रद्धालु विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे। 21 अक्टूबर को सिंदूर खेला की परंपरा निभाने के बाद मां दुर्गा को विदाई दी जाएगी और प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
बंगाली समाज में दुर्गा पूजा का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। समाज के लोग मां दुर्गा का स्वागत बेटी के रूप में करते हैं। मान्यता के अनुसार, मां दुर्गा इन दिनों अपने मायके आती हैं और पांच दिन तक भक्तों के बीच विराजमान रहती हैं। इसी आस्था के साथ पूजा पंडालों में धार्मिक अनुष्ठान, पारंपरिक पूजा और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।

नगर में बड़ी संख्या में बंगाली समाज के लोग निवासरत हैं। समाज की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से पिछले एक दशक से केसरवानी मोहल्ले में पांच दिवसीय दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी 16 अक्टूबर से मां दुर्गा की स्थापना कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी।

आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम
दुर्गा पूजा बंगाली समाज के लिए केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है। पांच दिनों तक पूजा पंडाल में भक्तिमय वातावरण रहेगा। श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। आयोजन को लेकर समाज के सदस्यों में उत्साह है।

16 से 20 अक्टूबर तक अलग-अलग पूजन
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 16 अक्टूबर को षष्ठी पूजन, 17 अक्टूबर को सप्तमी पूजन, 18 अक्टूबर को अष्टमी पूजन, 19 अक्टूबर को नवमी पूजन और 20 अक्टूबर को दशमी पूजन की परंपरा निभाई जाएगी। इसके बाद 21 अक्टूबर को सिंदूर खेला होगा। इस दौरान महिलाएं मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना करेंगी। इसके बाद मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments