पंखाजूर। सड़क पर पैदल चल रहे एक युवक के लिए बस की टक्कर जानलेवा साबित हुई। बड़गांव थाना क्षेत्र के दौड़दे गांव में हुए सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, युवक सड़क पर पैदल जा रहा था, तभी तेज रफ्तार बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक बस समेत फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फरार बस चालक और वाहन की तलाश की जा रही है।

