Homeछत्तीसगढ़सीएम हाउस में फिर शुरू होगा जनदर्शन, 26 नवंबर को मिलेंगे सीएम...

सीएम हाउस में फिर शुरू होगा जनदर्शन, 26 नवंबर को मिलेंगे सीएम साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक बार फिर मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन कार्यक्रम के जरिए आम लोगों से रूबरू होंगे। आगामी 26 नवंबर को जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री आम नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें सुनेंगे।

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित नहीं हो रहा था। अब इसके दोबारा शुरू होने से आम लोगों को अपनी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री के सामने रखने का अवसर मिलेगा। जनदर्शन में विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों और आवेदनों पर भी सुनवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments