राजनांदगांव:अनंत चतुर्दशी के अवसर पर प्रस्तावित गणेश विसर्जन झांकी पर बारिश ने संकट खड़ा कर दिया है। (CG Ganesh Jhanki 2026) लगातार हो रही बारिश की वजह से आज राजनांदगांव में गणेश विसर्जन झांकी नहीं निकलेगी।
26 सितंबर को निकाली जाएगी झांकी
दरअसल, पूरे प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से झांकी आयोजन को लेकर समितियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई। जिसको लेकर समितियों और प्रशासन की बैठक हुई। गणेश समितियों और प्रशासन की बैठक में झांकी को एक दिन आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। अब गणेश विसर्जन की झांकी 26 सितंबर को निकाली जाएगी।
सभी की सहमति के बाद हुआ निर्णय
इसके अलावा बैठक में बैठक में झांकी के रूट, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और लोगों की सुविधा को लेकर जरूरी तैयारियों पर भी बात की गई। बैठक में ASP, DSP समेत गणेश समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी की सहमति के बाद आज होने वाली झांकी को स्थगित कर 26 सितंबर को निकालने का निर्णय लिया गया।
आपको बता दें कि बारिश के कारण सड़क और झांकी मार्ग की स्थिति भी आयोजन के लिए चुनौती बनी हुई है। ऐसे में समितियां सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से झांकी 26 सितंबर को निकालने का फैसला लिया।

