Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट ,छत्तीसगढ़ के देश विदेश की खबरे

सुपर फास्ट ,छत्तीसगढ़ के देश विदेश की खबरे

रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ तेलीबांधा थाने में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने बरखा टंडन को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामला होटल की संपत्ति पर कब्जा करने, सरकारी सील तोड़ने और जबरन प्रवेश करने से जुड़ा है।आर्ट ऑफ लिविंग की छत्तीसगढ़ प्रमुख सरिता बाजपेयी की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। शिकायत में दंपती पर ताला तोड़ने, अश्लील हरकत करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की 8 धाराओं में केस दर्ज किया है। इससे पहले 6 नवंबर को बिलासपुर की सिरगिट्टी पुलिस ने दीपक टंडन को AI से तस्वीरों में छेड़छाड़ और कथित ब्लैकमेलिंग के मामले में गिरफ्तार किया था।

दीपक टंडन पर एक और FIR, पत्नी बरखा हिरासत में

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित नगरनार NMDC स्टील प्लांट में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में काम करने के दौरान ऑपरेटर गर्म पिघले हुए लोहे (हॉट मेटल) की चपेट में आ गया।हादसे के बाद प्लांट के दूसरे कर्मचारी भी मौक पर पहुंचे। लेकिन कोई उसे नहीं बचा पाया। चंद सेकंड में ऑपरेटर की मौत हो गई। हालंकि, मेटल के थोड़ा ठंडा होने के बाद जली हुई बॉडी को निकाला गया।मृतक की पहचान मंगल साय (31) के रूप में हुई है। वह बस्तर के देवड़ा गांव का रहने वाला था। घटना नगरनार थाना क्षेत्र की है।हादसा किन परिस्थितियों में हुआ है और ऑपरेटर गर्म मेटल की चपेट में कैसे आया, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

NMDC स्टील प्लांट में जिंदा जला ऑपरेटर

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सड़क पर चल रही युवतियों के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को कटारा हिल्स पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बाइक पर सवार होकर राह चलती युवतियों के साथ छेड़छाड़ कर फरार होने वाले आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 50 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले. आखिरकार, एक घटना के 48 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.मामला गौरीशंकर परिसर स्थित पुराने CM राइज स्कूल के गेट के पास का है. पुलिस के मुताबिक, 4 नवंबर 2026 की रात करीब 8 बजे एक युवती वहां टहल रही थी. इसी दौरान बाइक सवार युवक पीछे से आया और युवती के पिछले हिस्से पर बुरी नीयत से हाथ मारकर अश्लील हरकत की. युवती ने विरोध करते हुए शोर मचाया, लेकिन आरोपी अश्लील टिप्पणियां करता हुआ मौके से फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी को महज 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली .

राह चलती युवतियों को ‘बैड टच’ करने वाला सायको दबोचा

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments