Homeछत्तीसगढ़प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर स्टेशन चौक से पुरानी बस्ती तक सजा दीपोत्सव

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर स्टेशन चौक से पुरानी बस्ती तक सजा दीपोत्सव

तिल्दा-नेवरा -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर तिल्दा-नेवरा शहर सहित आसपास के गांवों में दीपोत्सव और सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

शाम करीब 6:30 बजे के बाद शहर में दीप प्रज्ज्वलित करने का सिलसिला शुरू हुआ। तेज हवा के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। घरों के साथ मंदिरों, चौक-चौराहों और गुरुद्वारों में भी दीप जलाए गए। गुरुद्वारों में प्रधानमंत्री के दीर्घायु के लिए अरदास की गई, वहीं मंदिरों में विशेष आरती के दौरान उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की गई।
तिल्दा शहर में साहोली स्टेशन चौक, हेमू कालानी चौक, अग्रसेन चौक सहित विभिन्न स्थानों से लेकर पुरानी बस्ती तक दीपों से जगमगाता नजर आया। कई स्थानों पर लोगों ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर जन्मदिन को सेवा और शुभकामना के संकल्प के रूप में मनाया।

आयोजकों के अनुसार तिल्दा शहर में 11 हजार से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए गए, जबकि पूरे तिल्दा ब्लॉक में करीब 51 हजार दीप जलाए गए। प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर शहर से लेकर गांवों तक लोगों में उत्साह का माहौल रहा। शाम होते ही कई प्रमुख स्थान दीपों की रोशनी से जगमगा उठे और दीपोत्सव का दृश्य आकर्षण का केंद्र बना रहा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments