बिहार के बक्सर सदर अस्पताल से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है.जिंदगी के बाद मौत को लोग सुकून का नाम देते हैं, जहां इंसान के तमाम संघर्ष खत्म हो जाते हैं. लेकिन बिहार के बक्सर सदर अस्पताल से आई एक अमानवीय और शर्मनाक तस्वीर ने व्यवस्था और इंसानियत दोनों को कटघरे में खड़ा कर दिया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक अज्ञात शव कोपोस्टमार्टम हाउस तक कफन में लपेटकर जमीन पर घसीटते हुए ले जाया जा रहा है. यह खौफनाक मंजर राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था और जीआरपी के दावों की पोल खोल रहा है .बताया जा रहा है कि लावारिस शव को रेलवे पुलिस की ओर से पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया था. शव को इस तरह ले जाने की तस्वीर सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं.
शर्मनाक! बक्सर में शव को घसीटकर पोस्टमार्टम हाउस ले जाने का Video वायरल
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले की ग्राम मिरौनी में पदस्थ एक टीचर पर बेड टच का आरोप लगा है। चंद्रपुर तहसील के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली क्लास 5th की बच्ची ने आरोप लगाया कि टीचर कैलाश पटेल कॉपी चेक कराने के समय गंदे तरीके से छूते हैं और महिला स्वीपर के साथ बाथरूम में घुसे रहते हैं।पढ़ाई के बजाय अक्सर मोबाइल में बिजी रहने का आरोप भी कैलाश पटेल पर लगा है। बच्ची के परिवार वालों ने कलेक्टर और DEO से लिखित शिकायत की है। जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी द्विवेदी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि टीचर कैलाश पटेल स्कूल में बच्चों की पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान नहीं देते। स्कूल टाइम में अक्सर मोबाइल फोन में बिजी रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक के इस रवैये से स्कूल की पढ़ाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।शिकायत में स्कूल में पदस्थ स्वीपर महिला के साथ शिक्षक के कथित अनुचित व्यवहार को लेकर भी आपत्ति जताई गई है। ग्रामीणों ने कहा है कि पूरे मामले की जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाई जानी चाहिए।
क्लास-5 की बच्ची बोली- टीचर ने गंदे तरीके से छुआ
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में PM मोदी के बर्थडे पर छात्राओं को बांटी गई साइकिलें टूटी निकलीं। 17 सितंबर को सिंघोरी स्थित शासकीय स्वामी आत्मानंद स्कूल में विधायक दीपेश साहू ने 62 छात्राओं को साइकिल बांटी थी। इनमें कई साइकिलों में पैडल, घंटी, सीट और कैरियर टूटे मिले, टायर भी पंचर थे।बच्चों की शिकायत के बाद प्रिंसिपल संजय प्रसाद पयासी ने रिपेयर करवाने की बात कही है। वहीं, DEO ने भी मामले में संज्ञान लिया और कहा कि स्कूल प्रबंधन को डैमेज साइकिलें हैंडओवर में नहीं लेनी थीं। उन्होंने जल्द कार्रवाई की बात कही है। बता दें कि ये साइकिलें सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को दी गई थीं।स्कूल में वितरण के बाद कई साइकिलों की स्थिति खराब मिली। कुछ टायरों में हवा नहीं थी और कुछ में हवा भरने वाला वाल्व तक गायब था। कई साइकिलों की घंटी, सीट और पैडल टूटे हुए थे। सामान रखने वाला कैरियर भी क्षतिग्रस्त मिला।
PM मोदी के बर्थडे पर विधायक ने बांटी टूटी साइकिलें
रायपुर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद शिवेश कुमार राम ने शुक्रवार को रायपुर में आयोजित पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान दलित समाज और हिंदुत्व को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश में जब तक हिंदुत्व और भगवान राम हैं, तभी तक डॉ. भीमराव अंबेडकर और भगवान बुद्ध भी हैं।शिवेश कुमार ने कहा कि देशभर के दलितों को इस बात को समझना चाहिए। उन्होंने ‘जय भीम, जय मीम’ के नारों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत में अंबेडकर और बुद्ध की विरासत सुरक्षित है, क्योंकि यहां की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं में इन महापुरुषों का सम्मान कायम है।उन्होंने कहा, “जिस दिन राम खत्म हो जाएंगे, उस दिन न अंबेडकर बचेंगे और न बुद्ध बचेंगे।” अपने बयान में उन्होंने पाकिस्तान का उदाहरण देते हुए सवाल उठाया कि क्या वहां डॉ. अंबेडकर का नाम लिया जाता है। इसी तरह उन्होंने अफगानिस्तान के बामियान में बुद्ध की विशाल प्रतिमाओं के विनाश का भी उल्लेख किया।कुमार ने कहा कि “हम सिर्फ यहीं सुरक्षित हैं, और कहीं नहीं।” उनका यह बयान रायपुर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान सामने आया।बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अनुसूचित जाति समाज के बीच संगठन की गतिविधियों को बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।
हिंदुत्व और राम हैं, तभी अंबेडकर और बुद्ध भी हैं : शिवेश कुमार
जबलपुर। गोराबाजार थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा से आपत्तिजनक बातचीत और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने शिक्षक सैयद फैजान हुसैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, आईटी एक्ट, भारतीय न्याय संहिता और मध्यप्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।परिजनों का आरोप है कि शिक्षक करीब तीन साल से छात्रा के संपर्क में था और व्हाट्सएप व फोन के जरिए बातचीत करता था। आरोप है कि बातचीत के दौरान वह छात्रा को शादी का झांसा देता था तथा आपत्तिजनक मैसेज और सामग्री भेजता था। परिजनों ने उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है।मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजन स्थानीय संगठन के पदाधिकारियों के साथ गोराबाजार थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस अब मोबाइल चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।
नाबालिग छात्रा पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप, शिक्षक गिरफ्तार
महासमुंद। शासकीय राशि में हेराफेरी और गबन के मामले में लोक शिक्षण संचालनालय ने शासकीय स्कूल सिरपुर में पदस्थ दो लोक सेवकों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। इनमें प्रभारी प्राचार्य उमा ठाकुर और सहायक ग्रेड-2 अकील मोहम्मद खान शामिल हैं।मामला स्कूल में वेतन देयकों से जुड़ा बताया गया है। आरोप है कि वेतन एवं भत्तों की राशि में नियम विरुद्ध तरीके से बढ़ोतरी कर शासकीय राशि का गबन किया गया। मामले की जांच में दोनों को जिम्मेदार पाए जाने के बाद लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा निलंबन आदेश जारी किया गया।निलंबन अवधि के दौरान दोनों का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय, महासमुंद निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।कार्रवाई के साथ मामले में शासकीय राशि की वास्तविक क्षति और उसकी वसूली से संबंधित प्रक्रिया भी आगे बढ़ाए जाने की संभावना है।
शासकीय राशि में हेराफेरी के मामले में दो लोक सेवक निलंबित
रायपुर। गुढ़ियारी थाने में DJ छुड़ाने को लेकर हुए विवाद और कथित तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को पुलिस की टीम अतिरिक्त बल के साथ भाजपा नेता शुभांकर द्विवेदी के डूमरतालाब स्थित तिरुपति इन्क्लेव पहुंची। पुलिस टीम के पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी मौके पर जुट गए।मामला गुढ़ियारी थाने में DJ जब्त किए जाने के बाद शुरू हुए विवाद से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक तय समय के बाद DJ बजाने पर कार्रवाई करते हुए DJ जब्त किया गया था। इसके बाद DJ छुड़ाने पहुंचे शुभांकर द्विवेदी और उनके समर्थकों का पुलिस अधिकारियों से विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान गुढ़ियारी थाने में तोड़फोड़ की गई।के बाद पुलिस ने शुभांकर द्विवेदी समेत अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब इसी मामले में पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए उनके घर पहुंची।पुलिस की कार्रवाई की सूचना मिलने के बाद शुभांकर के समर्थकों की भीड़ उनके आवास के बाहर जमा हो गई। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई और आगे की कानूनी प्रक्रिया को लेकर स्थिति पर नजर बनी हुई है।
DJ छुड़ाने के विवाद में BJP नेता शुभांकर द्विवेदी के घर पहुंची पुलिस
राजधानी रायपुर के प्रयास स्कूल प्रबंधन ने जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी दे दिया। मामला सड्डू स्थित आवासीय विद्यालय का है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि छात्र का बिहेवियर ठीक नहीं था। छात्र अंधेरे में बैठता था और कमरे में आकृतियां बनाता था।हॉस्टल अधीक्षक ने दावा किया कि इस एक्टिविटी से हॉस्टल में रहने वाले कुछ बच्चे डर गए थे, जिसके बाद छात्र की काउंसलिंग कराई गई थी। टीसी दिए जाने के बाद बच्चे के माता-पिता ने मुख्यमंत्री शिकायत सेल में आवेदन दिया,इसके बाद बाल आयोग ने मामले में संज्ञान लिया और बच्चे की पढ़ाई जारी रखने के निर्देश दिए। साथ ही आयोग ने प्रयास विद्यालय के प्रिंसिपल और अधीक्षक से 3 दिन के अंदर जवाब मांगा है।

