जांजगीर। बलौदा के मुख्य मार्ग पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर सड़क छोड़कर सीधे तालाब में जा घुसा। हादसे के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेलर से छलांग लगा दी और अपनी जान बचाने में सफल रहा।
जानकारी के अनुसार ट्रेलर हरदी बाजार से अकलतरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान बलौदा वार्ड 3 के मुख्य मार्ग पर वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे स्थित तालाब में जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई।
हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, फिलहाल इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

