Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट ,छत्तीसगढ़ के देश विदेश की खबरे

सुपर फास्ट ,छत्तीसगढ़ के देश विदेश की खबरे

दोहा में भारत ए ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में धमाकेदार शुरुआत की है. शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में भारत ए ने नेपाल को 306 रनों से रौंद दिया.पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ए ने 50 ओवरों में 9 विकेट पर 332 रन बनाए. जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने नेपाल की पूरी टीम को महज 26 रनों पर समेट दिया.नेपाल की पारी 11.3 ओवरों में ही खत्म हो गई.भारत की इस बड़ी जीत के नायक कप्तान तिलक वर्मा, कुमार कुशाग्र, हर्षित राणा और प्रिंस यादव रहे. तिलक और कुशाग्र ने बल्ले से शतकीय पारियां खेलीं, जबकि हर्षित और प्रिंस ने गेंद से नेपाल के बल्लेबाजों की हालत खराब कर दी. प्रिंस ने पांच और हर्षित ने चार विकेट अपने नाम किए.

भारत ए ने नेपाल को 26 पर समेटा, 306 रनों की ऐतिहासिक जीत

मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ के बाजारों में सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा 1500 किलो संदिग्ध पनीर खैरागढ़ में पकड़ा गया है। भोपाल से रायपुर जा रही पिकअप को गुरुवार शाम करीब 7 बजे साल्हेवारा चेकपोस्ट पर पुलिस ने जांच के लिए रोका। वाहन में 50-50 किलो के 30 कार्टून मिले।ड्राइवर शिशुपाल ने बताया कि पनीर भोपाल के ट्रांसपोर्ट नगर से लाया जा रहा था और रायपुर के भाठागांव स्थित आशीष जायसवाल की दुकान में पहुंचाना था। जांच के दौरान चालकपनीर की शुद्धता से जुड़े दस्तावेज नहीं दिखा सका।खाद्य सुरक्षा विभाग की शुरुआती जांच में पनीर के एनालॉग होने की आशंका जताई गई है। विभाग ने इसके सैंपल लेकर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पनीर की असली गुणवत्ता का पता लैब रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

भोपाल से रायपुर आ रहा 1500 किलो पनीर जब्त

रायपुर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब एक अनियंत्रित कार चालक ने तेज रफ्तार में रिवर्स लेते हुए युवती को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में छात्रा समाया जिंदल के कंधे, पसली, कोहनी, घुटने और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फुटेज में तेज रफ्तार कार से हुए हादसे का दृश्य दिखाई दे रहा है। घटना विधानसभा थाना क्षेत्र की है। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। पुलिस हादसे के कारणों और कार चालक की भूमिका की जांच कर रही है।

तेज रफ्तार कार ने छात्रा को मारी टक्कर:हादसे का CCTV फुटेज वायरल

छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान के असर से हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी धान और रबी की फसलों को नुकसान होने की आशंका है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों को राहत देने का भरोसा दिया है।उन्होंने कहा कि किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार ने सभी जिलों के कलेक्टरों को फसल नुकसान का सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। नुकसान की पुष्टि होने पर प्रभावित किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र (RBC) 6-4 और फसल बीमा के प्रावधानों के तहत मुआवजा दिया जाएगा।मुख्यमंत्री शुक्रवार को दिल्ली रवाना होने से पहले रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मीडिया से कहा कि चक्रवात के कारण जिन किसानों की फसलों को नुकसान होगा, उनका सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद नियमानुसार सहायता राशि दी जाएगी।

चक्रवात से फसल खराब हुई तो सरकार देगी मुआवजा:सीएम साय
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments