Homeछत्तीसगढ़दुर्ग के बड़े कारोबारी को 15 करोड़ की धमकी, बिश्नोई गैंग का...

दुर्ग के बड़े कारोबारी को 15 करोड़ की धमकी, बिश्नोई गैंग का नाम लेकर मांगी फिरौती

दूर्ग। छत्तीसगढ़ में कारोबारियों को धमकाकर फिरौती वसूलने की कोशिश का एक गंभीर मामला सामने आया है। दुर्ग के कारोबारी परिवार को फोन कर 15 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने की सूचना है। फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा बताते हुए मोक्षित कॉरपोरेशन के शशांक चोपड़ा को धमकी दी। घटना के बाद कारोबारी परिवार में चिंता का माहौल है। मामले की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धमकी देने वाले की पहचान में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि धमकी देने वाला वास्तव में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है या फिर गैंग का नाम लेकर कारोबारी परिवार को डराने की कोशिश की गई है। फोन कॉल से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही धमकी के पीछे की पूरी साजिश सामने आ सकेगी।सांकेतिक फोटो

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments