खेल डेस्क-इंग्लैंड ने हैदराबाद में पहला टेस्ट 28 रन से जीता था। इसके बाद भारत ने जबरदस्त वापसी करते हुए विशाखापत्तनम में दूसरा टेस्ट 106 रन से, राजकोट में तीसरा टेस्ट 434 रन से और अब रांची में चौथा टेस्ट पांच विकेट से अपने नाम किया।
भारत ने चौथे टेस्ट में इंग्लैंड को पांच विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारत के लिए ध्रुव जुरेल और शुभमन गिल ने छठे विकेट के लिए नाबाद 72 रन की साझेदारी निभाई। जुरेल के बल्ले से विनिंग रन निकले। उन्होंने दो रन लेकर मैच में जीत दिलाई। जुरेल 39 रन और शुभमन 52 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा 55 रन की पारी खेली। सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट सात मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा। ध्रुव ने पहली पारी में 90 रन बनाए थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इस मैच में बने रिकॉर्ड
भारत की दूसरी पारी






फोटो सोशल मिडिया