Homeखेलवेलिंगटन टी20 में भारतीय टीम का ऐतिहासिक धमाका, वैभव-अभिषेक की तूफानी बल्लेबाजी...

वेलिंगटन टी20 में भारतीय टीम का ऐतिहासिक धमाका, वैभव-अभिषेक की तूफानी बल्लेबाजी से टूटे कई रिकॉर्ड

सेंट्रल डेस्क ;भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की शुरुआत की. वैभव सूर्यवंशी को इस मुकाबले में ओपनिंग करने का मौका मिला. वैभव ने अभिषेक के साथ मिलकर टीम को रिकॉर्डतोड़ शुरुआत दिलाई.

वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से गजब की छाप छोड़ी. भारत ने महज़ 2.2 ओवरों (14 गेंदों) में ही टीम के 50 रन पूरे कर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज टीम फिफ्टी जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया.

इसके साथ ही वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ पावरप्ले (ओवर्स 1-6) में बिना किसी नुकसान के 118 रन ठोककर टीम इंडिया ने पुरुषों के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट.

इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के पावरप्ले (पहले 6 ओवर) में 100 से ज्यादा रन ठोकने का यह अनोखा कारनामा दुनिया की चुनिंदा टीमें ही कर पाई हैं. इस मामले में भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेला गया मुकाबला इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुका है, जहां टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 118 रन कूटकर अपनी बादशाहत साबित की ,

टी20 में सबसे तेज टीम 100 रन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने सिर्फ 5 ओवरों में ही अपने 100 रन पूरे करके टी20 इंटरनेशनल इतिहास में सबसे तेज शतकीय साझेदारी और टीम स्कोर का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस मामले में रोमानिया (5.2 ओवर), साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया (5.3 ओवर) जैसी टीमें भी ज्यादा पीछे नहीं हैं, जिन्होंने मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात करके यह मुकाम हासिल किया है.

सबसे तेज फिफ्टी

साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ युवराज सिंह द्वारा खेली गई 12 गेंदों की ऐतिहासिक पारी आज भी इस लिस्ट में नंबर-1 पर कायम है. इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में  अभिषेक शर्मा  ने 14 गेंदों और 15 गेंदों में जबकि शिवम दुबे ने 15 गेंदों में अर्धशतक ठोककर इस कुलीन सूची में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है.

टी20 में सबसे तेज टीम अर्धशतक

मैच की पहली गेंद से ही विपक्षी गेंदबाजों पर किस कदर टूट पड़ा जाता है, इसका अंदाजा टी20 क्रिकेट के इस रिकॉर्ड से लगायाजा सकता है. पापुआ न्यू गिनी और रोमानिया के बाद अब भारत ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में महज 2.2 ओवरों में अपनी टीम के 50 रन पूरे करके टी20 इंटरनेशनल इतिहास की संयुक्त रूप से सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. फिलीपींस, न्यूजीलैंड और साउथअफ्रीका जैसी टीमें भी इस मामले में अपनी तूफानी शुरुआत के लिए जानी जाती हैं.

भारत के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रचते हुए 8 बार पारी की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ने का एक ऐसा महारिकॉर्ड बना दिया है, जिसके आसपास भी फिलहाल कोई दूसरा बल्लेबाज नहीं टिकता. इस मामले में अफगानिस्तान के शफीकुल्लाह शिनवारी (6 छक्के) और भारत के ही सूर्यकुमार यादव (5 छक्के) अन्य प्रमुख बल्लेबाजों में शामिल हैं.

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments