बिलासपुर। गांधी चौक इलाके में शुक्रवार को एक महिला ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। महिला ने सड़क पर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करने की कोशिश की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
हंगामा बढ़ता देख आसपास मौजूद लोगों ने महिला को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। पुलिस महिला को थाने ले जाकर मामले की जांच कर रही है। घटना के कारण कुछ देर तक गांधी चौक क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा रही।घटना गाँधी चौक के पास की है ..

