Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में MBBS इंटर्न्स का बढ़ा स्टाइपेंड

छत्तीसगढ़ में MBBS इंटर्न्स का बढ़ा स्टाइपेंड

अब हर महीने मिलेंगे 25 हजार रुपये, 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगा नया स्टाइपेंड.

रायपुर: छत्तीसगढ़ के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में MBBS इंटर्न्स के लिए बड़ी खबर है. राज्य सरकार ने इंटर्न को मिलने वाले स्टाइपेंड में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. अब शासकीय मेडिकल कॉलेजों के MBBS इंटर्न को 25 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा.

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस संबंध में 24 सितंबर 2026 को आदेश जारी किया है. आदेश के मुताबिक शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के एमबीबीएस इंटर्न को वर्तमान में मिल रही स्कॉलशिप को पुनरीक्षित करते हुए 25,000 रुपये प्रतिमाह करने की स्वीकृति दी गई है.

सरकार के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संशोधित स्टाइपेंड 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावशील होगा. यानी पात्र MBBS इंटर्न को अक्टूबर से बढ़ी हुई राशि के अनुसार स्टाइपेंड मिलेगा.चिकित्सा शिक्षा विभाग के आदेश में बताया गया है कि इस प्रस्ताव पर वित्त विभाग की सहमति भी प्राप्त हो चुकी है. इसके बाद राज्य शासन ने संशोधित स्टाइपेंड को मंजूरी प्रदान की है.

आदेश में क्या कहा गया?

छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के MBBS इंटर्न्स को वर्तमान में प्राप्त हो रही शिष्यवृत्ति को पुनरीक्षित कर 25 हजार रुपये प्रतिमाह शिष्यवृत्ति दिए जाने की स्वीकृति प्रदान की जाती है.

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments