Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित, नदी-नाले उफान पर; कई जिलों...

छत्तीसगढ़ में तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित, नदी-नाले उफान पर; कई जिलों में स्कूल बंद

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है, वहीं कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। तेज हवा और बारिश के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिरने से आवागमन भी बाधित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 25 से 27 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

गरियाबंद जिले में राजिम-फिंगेश्वर मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। कई अन्य स्थानों पर भी पेड़ गिरने तथा जलभराव की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लगातार बारिश को देखते हुए  बालोद, कांकेर, धमतरी और दुर्ग समेत पांच जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। बीजापुर और बस्तर में 25 सितंबर को स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।गरियाबंद  में 25 सितंबर की त्रैमासिक परीक्षाओं की तारीख भी बदली गई है।

वहीं कोंडागांव जिले में भी 25 सितंबर को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन निर्धारित त्रैमासिक परीक्षा को स्थगित कर नई तारीख निर्धारित की गई है।
बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments