Homeछत्तीसगढ़तेलीबांधा चौक के नामकरण पर साहू समाज का विरोध, कहा- ऐतिहासिक पहचान...

तेलीबांधा चौक के नामकरण पर साहू समाज का विरोध, कहा- ऐतिहासिक पहचान से न हो छेड़छाड़

रायपुर- राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक के नामकरण को लेकर विवाद सामने आया है। चौक को ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ के रूप में विकसित किए जाने के प्रस्ताव का साहू समाज युवा प्रकोष्ठ ने विरोध किया है। समाज ने स्पष्ट कहा है कि विकास कार्यों का वह विरोध नहीं करता, लेकिन तेलीबांधा चौक की मौजूदा पहचान और उससे जुड़ी सामाजिक भावनाओं को बनाए रखा जाना चाहिए।

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत साहू ने कहा कि तेलीबांधा चौक साहू समाज की आस्था, पहचान और गौरव से जुड़ा हुआ है। ऐसे में चौक के नाम में बदलाव का प्रस्ताव समाज की भावनाओं से सीधे जुड़ा विषय है।

शशिकांत साहू के मुताबिक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा तेलीबांधा चौक को ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ के रूप में विकसित करने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि समाज सरकार के विकास कार्यों का स्वागत करता है, लेकिन इसके साथ तेलीबांधा चौक की ऐतिहासिक और सामाजिक पहचान को सुरक्षित रखना जरूरी है।

साहू समाज ने सुझाव दिया है कि यदि सरकार ‘सेवा ज्योति चौक’ के नाम से कोई नया चौक विकसित करना चाहती है, तो इसके लिए किसी अन्य उपयुक्त स्थान का चयन किया जा सकता है। समाज ने सरकार से तेलीबांधा चौक की वर्तमान पहचान बरकरार रखते हुए समाज की भावनाओं का सम्मान करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments