छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया। शनिवार रात डेढ़ बजे उनकी गाड़ी टेडेसरा बस्ती के पास नेशनल हाईवे पर पुलिया से टकरा गई। हादसे में ठेकेदार समेत 3 लोगों की मौत हो गई। दो अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। मामला सोमनी थाना क्षेत्र का है। सभी भिलाई से राजनांदगांव की ओर ढाबे में जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ।मृतकों में अभिषेक सिंह ठाकुर (30), ठेकेदार तोषण तिवारी (29)और प्रशांत दास (27)शामिल है
राजनांदगांव में कार पुलिया से टकराई, 3 दोस्तों की मौत
रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र के रायखेड़ा स्थित अदाणी फैक्ट्री में रविवार को शराब बिक्री को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। फैक्ट्री के भीतर शराब बेचने का विरोध करने पर छत्तीसगढ़ और बिहार के मजदूरों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते बलवा में बदल गया। इस दौरान फैक्ट्री परिसर में जमकर तोड़फोड़ की गई।रायखेड़ा गांव में शराब की बिक्री का ग्रामीण विरोध कर रहे थे। इसी विवाद को लेकर फैक्ट्री परिसर में भी मजदूरों के बीच कहासुनी हुई। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। उपद्रवियों ने रायखेड़ा सरपंच दिनेश वर्मा की गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दीबलवा की सूचना मिलने पर खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर दिया। घटना में खरोरा थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। स्थिति बिगड़ने के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।
रायखेड़ा में अदाणी फैक्ट्री में शराब को लेकर मजदूरों के बीच विवाद
छत्तीसगढ़ के सस्पेंडेड IPS रतन लाल डांगी के खिलाफ SI की पत्नी ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। अब शुरुआती जांच में आरोप सही पाए गए हैं। पुलिस विभाग ने इसकी जानकारी हाईकोर्ट में दी है, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है।वहीं, जांच अधिकारी बदलने का प्रस्ताव भी भेजा गया है। DGP की ओर से गृह सचिव को भेजे गए प्रस्ताव में IPS दीपांशु काबरा को नया जांच अधिकारी और IPS प्रशांत कुमार अग्रवाल को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी बनाने की जानकारी हाईकोर्ट में दी गई है।इस मामले में पीड़िता SI की पत्नी ने प्राथमिक जांच में पक्षपात का आरोप लगाते हुए रतन लाल डांगी को बचाने की कोशिश किए जाने का आरोप लगाया था।
IPS डांगी पर यौन शोषण के आरोप सही पाए गए
इंदौर के एरोड्रम में पोती ने बुलेट से पहुंचकर सो रहे दादा की क्रिकेट बैट से हत्या की. डीसीपी नरेंद्र रावत के मुताबिक, 7-8 साल पुरानी प्रताड़ना के के गुस्से में की वारदात वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पोती को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी. एरोड्रम थाना पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी पोती अपने दादा के वर्षों पहले किए गए गलत व्यवहार (प्रताड़ना) से बेहद आक्रोशित और मानसिक रूप से परेशान थी. इसी पुरानी रंजिश और गुस्से के चलते उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.
आधी रात बुलेट से दादा के घर पहुंची पोती, बैट से मार डाला
जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर 632.38 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 3 करोड़ 41 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार, गांजे की यह खेप ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही थी। तस्करों ने ट्रक में खाली बोतलों की बोरियों के नीचे गांजा छिपा रखा था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने गांजा बरामद कर उत्तर प्रदेश के बहराइच निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जांच शुरू कर दी है।
जशपुर: गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 632 किलो गांजा जब्त
पन्ना पुलिस ने देवेंद्र नगर में दो लोगों पर जानलेवा हमले के आरोपी भाजपा-नेत्री के पति अमित जैन को रायसेन के बाड़ी नगर के टोल नाके से गिरफ्तार किया है। अमित जैन एक महीने से फरार था। वह भाजपा नेत्री अमिता बागरी का पति है और उस पर 15 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अमित जैन का मेडिकल टेस्ट करवाया और कानून का डर दिखाने के लिए उसका हाफ पैंट में पैदल जुलूस भी निकाला। इस दौरान पुलिस उसका कॉलर पकड़े रहीआरोपी अमित जैन की पत्नी अमिता बागरी ने वीडियो जारी कर पन्ना पुलिस, प्रशासन और गुन्नौर से भाजपा विधायक राजेश वर्मा पर सत्ता का दुरुपयोग करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
भाजपा-नेत्री के पति का हाफ पैंट में निकाला जुलूस
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने भक्तों के लिए एक अपील जारी की है. उन्होंने मंच से संदेश जारी करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सनातन पर लगातार हमले हो रहे हैं. ऐसे में माताएं, बहनें बागेश्वर धाम अकेली बिल्कुल न आएं. यदि किसी कारणवश आपको अकेले आना पड़े तो अनजान व्यक्ति या धाम के किसी सेवादार पर आंख बंद करके भरोसा न करें. उन्होंने भक्तों से आग्रह किया कि धाम में ठहरने के लिए खास व्यवस्था नहीं है. इसलिए यहां बहुत दिनों तक बिल्कुल न ठहरें.धीरेंद्र शास्त्री ने यह अपील जारी करते हुए कहा कि इन दिनों बहुत सारे दुश्मन सनातन धर्म और हमारे पीछे पड़े हुए हैं.ऐसे लोग कुछ न कुछ उपद्रव करते रहते हैं.
‘मेरे आश्रम महिलाएं अकेली न आएं’, बाबा बागेश्वर
छोटे बच्चे को संभालना मुश्किल काम होता है। अगर बच्चा रोने लगता है, लोगों को समझ नहीं आता है आखिर बच्चे को क्या चाहिए। ऐसे में बच्चों को चुप कराने के लिए माता-पिता अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। कोई लोरी सुनाता है, तो कोई उसे गोद में लेकर टहलता है। कभी-कभी लोग धीमी आवाज में म्यूजिक चला देते हैं। लेकिन अमेरिका में रह रही है कि एक चीनी मूल की महिला ने बच्चे को शांत कराने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। महिला ने सोशल मीडिया पर बताया है कि जब भी उसका बच्चा रोता है, तो वह हनुमान चालीसा चला देती है। उसका कहना है कि इसे सुनने के बाद 4 महीने का बच्चा करीब दो मिनट में सो जाता है। महिला ने सोशल मीडिया पर बच्चे की दिनचर्या के बारे में बताया है।
अमेरिकन रहने वाली चीनी मूल की एक महिला अपने चार महीने के बच्चे को सुलाने के लिए हनुमान चालीसा सुनाती है. उनका कहना है कि हनुमान चालीसा बजाने की 2 मिनट में उसका बच्चा सो जाता है.सारा जेन हो ने बताया कि वह लॉस एंजिल्स में रहती है. उन्होंने हनुमान चालीसा पहली बार भारत के दोस्तों से सुना था उसके बाद वह रोज सुबह हनुमान चालीसा चलने लगी बच्चों को रोने पर भी हनुमान चालीसा बजाती है. वह अपने चार महीने के बच्चे को रोज 8 मिनट लोरी भी सुनाती है इसके अलावा बच्चों को कुत्तों के आसपास रखती है बगीचे में घास पत्थर और मिट्टी पर नंगे पैर भी रखती है
हनुमान चालीसा सुनाकर बच्चों को सुलाती है चीनी महिला
राजधानी रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खमतराई थाना क्षेत्र के बजरंग नगर उरकुरा निवासी 64 वर्षीय किराना दुकानदार को साइबर ठगों ने करीब डेढ़ महीने तक अपने जाल में फंसाए रखा। कभी CBI अधिकारी तो कभी IPS अफसर बनकर वीडियो कॉल करने वाले आरोपितों ने मनी लांड्रिंग में फंसाने और परिवार को गिरफ्तार कराने की धमकी दी। डर के चलते दुकानदार ने अपनी जमा पूंजी के साथ सोने के जेवर तक बेच दिए और ठगों के बताए अलग-अलग बैंक खातों में 8.50 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए।खमतराई थाना क्षेत्र के बजरंग नगर उरकुरा का है।
रायपुर में साइबर ठगों ने डेढ़ महीने तक बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर रखा।
रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र के रायखेड़ा स्थित अदाणी फैक्ट्री में रविवार को शराब बिक्री को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। फैक्ट्री के भीतर शराब बेचने का विरोध करने पर छत्तीसगढ़ और बिहार के मजदूरों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते बलवा में बदल गया। इस दौरान फैक्ट्री परिसर में जमकर तोड़फोड़ की गई।रायखेड़ा गांव में शराब की बिक्री का ग्रामीण विरोध कर रहे थे। इसी विवाद को लेकर फैक्ट्री परिसर में भी मजदूरों के बीच कहासुनी हुई। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। उपद्रवियों ने रायखेड़ा सरपंच दिनेश वर्मा की गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दीबलवा की सूचना मिलने पर खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर दिया। घटना में खरोरा थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। स्थिति बिगड़ने के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।
रायखेड़ा में अदाणी फैक्ट्री में शराब को लेकर मजदूरों के बीच विवाद
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रविवार शाम खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई। हादसे में पिता और उनके 12 साल के बेटे की जान चली गई। वहीं, उनका 8 साल का छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह हादसा अरमरीकला में पेट्रोल पंप के सामने गुंडरदेही-धमतरी मुख्य मार्ग पर हुआ। मामला सनौद थाना क्षेत्र का है। ग्राम कजराबांधा के रहने वाले डागेश्वर साहू (34) अपने दोनों बेटों 12 वर्षीय वेद प्रकाश (ओशांत) और 8 वर्षीय अनुराग साहू (कान्हा) के साथ मामा के घर ग्राम मोहारा गए थे। वे वहां एक सामाजिक पितृ श्राद्ध मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए थे।कार्यक्रम खत्म होने के बाद देर शाम तीनों अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, तभी अरमरीकला में उनकी बाइक खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में पिता और उनके 12 साल के बेटे की जान चली गई। वहीं, उनका 8 साल का छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
खड़े ट्रक से बाइक टकराई, पिता और उनके 12 साल के बेटे

