छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया। शनिवार रात डेढ़ बजे उनकी गाड़ी टेडेसरा बस्ती के पास नेशनल हाईवे पर पुलिया से टकरा गई। हादसे में ठेकेदार समेत 3 लोगों की मौत हो गई। दो अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। मामला सोमनी थाना क्षेत्र का है। सभी भिलाई से राजनांदगांव की ओर ढाबे में जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ।मृतकों में अभिषेक सिंह ठाकुर (30), ठेकेदार तोषण तिवारी (29)और प्रशांत दास (27)शामिल है
राजनांदगांव में कार पुलिया से टकराई, 3 दोस्तों की मौत
छत्तीसगढ़ के सस्पेंडेड IPS रतन लाल डांगी के खिलाफ SI की पत्नी ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। अब शुरुआती जांच में आरोप सही पाए गए हैं। पुलिस विभाग ने इसकी जानकारी हाईकोर्ट में दी है, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है।वहीं, जांच अधिकारी बदलने का प्रस्ताव भी भेजा गया है। DGP की ओर से गृह सचिव को भेजे गए प्रस्ताव में IPS दीपांशु काबरा को नया जांच अधिकारी और IPS प्रशांत कुमार अग्रवाल को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी बनाने की जानकारी हाईकोर्ट में दी गई है।इस मामले में पीड़िता SI की पत्नी ने प्राथमिक जांच में पक्षपात का आरोप लगाते हुए रतन लाल डांगी को बचाने की कोशिश किए जाने का आरोप लगाया था।
IPS डांगी पर यौन शोषण के आरोप सही पाए गए
इंदौर के एरोड्रम में पोती ने बुलेट से पहुंचकर सो रहे दादा की क्रिकेट बैट से हत्या की. डीसीपी नरेंद्र रावत के मुताबिक, 7-8 साल पुरानी प्रताड़ना के के गुस्से में की वारदात वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पोती को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी. एरोड्रम थाना पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी पोती अपने दादा के वर्षों पहले किए गए गलत व्यवहार (प्रताड़ना) से बेहद आक्रोशित और मानसिक रूप से परेशान थी. इसी पुरानी रंजिश और गुस्से के चलते उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.
आधी रात बुलेट से दादा के घर पहुंची पोती, बैट से मार डाला
जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर 632.38 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 3 करोड़ 41 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार, गांजे की यह खेप ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही थी। तस्करों ने ट्रक में खाली बोतलों की बोरियों के नीचे गांजा छिपा रखा था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने गांजा बरामद कर उत्तर प्रदेश के बहराइच निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जांच शुरू कर दी है।
जशपुर: गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 632 किलो गांजा जब्त
पन्ना पुलिस ने देवेंद्र नगर में दो लोगों पर जानलेवा हमले के आरोपी भाजपा-नेत्री के पति अमित जैन को रायसेन के बाड़ी नगर के टोल नाके से गिरफ्तार किया है। अमित जैन एक महीने से फरार था। वह भाजपा नेत्री अमिता बागरी का पति है और उस पर 15 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अमित जैन का मेडिकल टेस्ट करवाया और कानून का डर दिखाने के लिए उसका हाफ पैंट में पैदल जुलूस भी निकाला। इस दौरान पुलिस उसका कॉलर पकड़े रहीआरोपी अमित जैन की पत्नी अमिता बागरी ने वीडियो जारी कर पन्ना पुलिस, प्रशासन और गुन्नौर से भाजपा विधायक राजेश वर्मा पर सत्ता का दुरुपयोग करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
भाजपा-नेत्री के पति का हाफ पैंट में निकाला जुलूस
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने भक्तों के लिए एक अपील जारी की है. उन्होंने मंच से संदेश जारी करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सनातन पर लगातार हमले हो रहे हैं. ऐसे में माताएं, बहनें बागेश्वर धाम अकेली बिल्कुल न आएं. यदि किसी कारणवश आपको अकेले आना पड़े तो अनजान व्यक्ति या धाम के किसी सेवादार पर आंख बंद करके भरोसा न करें. उन्होंने भक्तों से आग्रह किया कि धाम में ठहरने के लिए खास व्यवस्था नहीं है. इसलिए यहां बहुत दिनों तक बिल्कुल न ठहरें.धीरेंद्र शास्त्री ने यह अपील जारी करते हुए कहा कि इन दिनों बहुत सारे दुश्मन सनातन धर्म और हमारे पीछे पड़े हुए हैं.ऐसे लोग कुछ न कुछ उपद्रव करते रहते हैं.
‘मेरे आश्रम महिलाएं अकेली न आएं’, बाबा बागेश्वर

