गरियाबंद। लगातार हो रही बारिश के बीच गरियाबंद में बड़ा हादसा हो गया। बारिश के कारण एक मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के वक्त घर के अंदर परिवार के सदस्य सो रहे थे। मलबे में दबने से परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बाढ़ के पानी के बीच किसी तरह घायलों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
बारिश और बाढ़ के बीच राहत-बचाव कार्य में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना के बाद प्रशासन की टीम भी राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है।

