Homeछत्तीसगढ़सिमगा ;गणेश विसर्जन जुलूस पर लाठीचार्ज से सिमगा में तनाव, थानेदार के...

सिमगा ;गणेश विसर्जन जुलूस पर लाठीचार्ज से सिमगा में तनाव, थानेदार के निलंबन की मांग पर सर्वदलीय प्रदर्शन.TI धीरेंद्र दुबे समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

सिमगा। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस द्वारा कथित लाठीचार्ज को लेकर बलौदाबाजार जिले के सिमगा में रविवार को तनाव की स्थिति बन गई। घटना के विरोध में भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और स्थानीय नागरिक एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने थाना प्रभारी और संबंधित पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग की है।

टी आई निलम्बित

जानकारी के मुताबिक शनिवार रात सिमगा क्षेत्र के लोग गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए शिवनाथ नदी स्थित छोटे पुल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस बल मौके पर पहुंचा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने जुलूस में शामिल लोगों से बातचीत किए बिना ही लाठीचार्ज शुरू कर दिया। आरोप है कि लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।
जुलूस में शामिल कुछ भाजपा पार्षदों और अन्य लोगों ने जब इसका विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि थाना प्रभारी द्वारा कथित तौर पर गाली-गलौज भी की गई। पुलिस की कार्रवाई के बाद जुलूस में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और कुछ लोग गणेश प्रतिमाओं को वाहनों में ही छोड़कर वहां से चले गए।

सुबह 6 बजे जय स्तंभ चौक पर जुटे लोग
घटना के विरोध में रविवार सुबह करीब 6 बजे बड़ी संख्या में लोग जय स्तंभ चौक पर एकत्र हुए और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद सिमगा बंद का आह्वान किया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक थाना प्रभारी को निलंबित नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन भी नहीं किया जाएगा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक थाने पहुंचे। वहीं भाजपा के पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा सहित भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों से जुड़े नेता भी थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।

रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर प्रदर्शन की तैयारी

दोपहर करीब 12 बजे प्रदर्शनकारी रायपुर-बिलासपुर हाईवे की ओर धरना देने के लिए रवाना हुए। प्रदर्शन में भाजपा नेता अनिल पांडे, कांग्रेस नेता सुनील महेश्वरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भाटिया, पार्षद मुकुंद, तैगू देवांगन, संरक्षक योगराज देवांगन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद बताए गए।लेकिन एडिशनल एस पि के अस्वासन के बाद हाइवे जैम रद्द कर दिया गया .

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि थाना प्रभारी के आने के बाद से क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार नाराजगी बनी हुई है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।फिलहाल प्रशासन और पुलिस की ओर से लाठीचार्ज की परिस्थितियों और पूरे घटनाक्रम पर आधिकारिक विस्तृत बयान सामने आना बाकी है। मामले में जांच के बाद ही कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।

लाठीचार्ज मामले में बड़ी कार्रवाई, TI धीरेंद्र दुबे समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित
सिमगा में गणेश विसर्जन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एडिशनल एसपी खोमन सिन्हा  ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सिमगा थाना प्रभारी धीरेंद्र दुबे समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारियों का रुख क्या रहता है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

 

एडिशनल एसपी बोले—जांच के बाद होगी कार्रवाई
इधर मामले को लेकर थाने पहुंचे एडिशनल एसपी ने  बतया की तिअई को कहा कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच में यदि किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही या दोष सामने आता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय होगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments